JK:अमरनाथ यात्रा से पहले LG मनोज सिन्हा बड़ा ऐलान, जानिए 17 जून को पहलगाम में क्या होने वाला है?
JK LG Manoj Sinha: जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा ने पहलगाम को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने 17 जून से कुछ पर्यटक स्थलों को खोलने का फैसला किया है, जिसमें पहलगाम मार्केट भी शामिल है। आपको बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर के कई पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया था लेकिन अब बंद किए गए पर्यटक स्थलों में से कुछ पर्यटक स्थल मंगलवार से खोल दिए जाएंगे।
इस बात की जानकारी मनोज सिन्हा ने एक्स पर दी, जिसमें उन्होंने लिखा कि ''मैंने कश्मीर और जम्मू संभागों में कुछ पर्यटक स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिया है, जिन्हें एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। बेताब घाटी और पहलगाम मार्केट, वेरीनाग गार्डन, कोकरनाग गार्डन और अच्छाबल गार्डन के पार्क 17 जून से फिर से खोले जाएंगे।'

कब से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा?
आपको बता दें कि देश की कठिनतम यात्रा में से एक अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से प्रारंभ हो रही है और ये 9 अगस्त को खत्म होगी। 38 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा से पहले कश्मीर में माहौल सामान्य रहे इसलिए प्रशासन ने पयर्टक स्थलों को खोलने का फैसला किया है।
- अमरनाथ यात्रा 2025:
- शुरुआत: 3 जुलाई, 2025
- समापन: 9 अगस्त, 2025
- अवधि: 38 दिन
- यात्री दो मार्गों से यात्रा कर सकते हैं: पहलगाम और बालटाल।
- पंजीकरण 14 अप्रैल, 2025 से शुरू हो चुका है।
- ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
क्या है अमरनाथ यात्रा का महत्व? (JK Amarnath Yatra)
अमरनाथ यात्रा का धार्मिक महत्व बेहद गहरा है। पुराणों के अनुसार, भगवान शिव ने इसी गुफा में माता पार्वती को अमरत्व का ज्ञान दिया था इसी कारण इस गुफा को 'अमरनाथ' कहा जाता है - यानी 'अमरता के स्वामी'।अमरनाथ गुफा जम्मू और कश्मीर राज्य के हिमालयी क्षेत्र में स्थित है।
गुफा समुद्र तल से लगभग 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित (JK Amarnath Yatra)
यह गुफा समुद्र तल से लगभग 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से बनी शिवलिंग विराजमान है, जिसे 'हिम शिवलिंग' या बाबा बर्फानी कहा जाता है। यह शिवलिंग पूर्णिमा के दिन अपने पूर्ण आकार में होती है और फिर धीरे-धीरे छोटी होती जाती है।












Click it and Unblock the Notifications