Kedarnath helicopter crash update: 23 माह की बच्ची समेत 7 लोगों की हादसे में गई जान, सामने आया हादसे का VIDEO
Kedarnath helicopter crash update: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से रविवार को एक और दुखद खबर सामने आई है। जब केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 (सात) लोग सवार थे। जिनमें एक 23 माह की बच्ची और एक स्थानीय कर्मचारी भी शामिल था।
हादसा आज सुबह साढ़े 5 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। गौरीकुंड के जंगल में जहां पर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ, वहां कुछ महिलाएं घास काट रही थी, जिन्होंने हादसे की जानकारी दी।

अब तक पुष्ट जानकारी के अनुसार आज रविवार सुबह 5:20 पर आर्यन एवियशन का एक हेलीकॉप्टर जो केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए जा रहा था किसी कारणवश गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 7 यात्री सवार थे। हेलीकॉप्टर में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात की यात्री बताई जा रहे हैं।
रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन का था, जिसमें पायलट के अलावा पांच यात्री और एक शिशु सवार थे।
बताया गया कि घाटी में अचानक मौसम बिगड़ने के कारण पायलट ने हेलीकॉप्टर को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान हादसा हो गया।सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। खोजबीन और राहत कार्य जारी है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि आज सुबह एक हेली मिसिंग की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही इसकी जांच एवं खोजबीन की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर श्री केदारनाथ धाम से यात्रियों को वापस अपने गुप्तकाशी बेस पर ला रहा था, घाटी में अचानक मौसम खराब हो गया।
पायलट ने हेली को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान हेली क्रैश हो गया। हेली में पायलट के अलावा पांच यात्री एवं एक शिशु भी सवार था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल सहित सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगों के सहयोग से खोज एवं रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं, पूरे मामले में जल्द अपडेट दिया जाएगा। केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेकऑफ किया गया। रास्ते में मौसम खराब होने के कारण उक्त हेलीकॉप्टर द्वारा अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने से हेलीकाप्टर क्षतिग्रस्त हो गया।
सवारियों की लिस्ट
1. Sharddha rajkumar jaiswal -35 महाराष्ट्र
2. Kashi -02 year महाराष्ट्र
3. Rajkumar suresh jaiswal -41 गुजरात
4. Vikram BKTC KEDARNATH- उत्तराखंड
5. Vinood devi- 66 उत्तर प्रदेश
6. Tusthi singh- 19 उत्तर प्रदेश
7.cap. Rajveer singh chauhan -(पायलेट)
केदारनाथ में गौरीकुंड के पास हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई pic.twitter.com/034LcNTAeO
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) June 15, 2025












Click it and Unblock the Notifications