Air India crash: 'आप की उम्र हो गई है', आखिर Amitabh Bachchan के पीछे क्यों पड़े यूजर्स? क्या है मामला?
Amitabh Bachcha: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मरने वालों की संख्या 274 पहुंच गई है। पूरा देश इस भयंकर हादसे से आहत है, आपको बता दें कि 12 जून को लंदन के गैटविक जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
इस भयंकर हादसे पर महानायक अमिताभ बच्चन गहरा शोक प्रकट करते हुए पारदर्शी जांच की मांग की है, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि 'एयर इंडिया दुर्घटना पर अत्यंत दुःखी और अत्याधिक पश्चाताप से भरा हुआ हूं।'

'हमारे लोगों और सभी राष्ट्रों और समुदायों के खोए जीवन के लिए सहानुभूति, दुख खोए हुए जीवन के सम्मान में एकजुटता में बदल सकता है..पारदर्शी जांच के माध्यम से, निरंतर स्मरण हो, सार्थक कार्रवाई और शीघ्र सबक के लिए और सभी के उपचार के लिए।'
Amitabh Bachchan को लोग ताने मार रहे हैं
आपको बता दे कि इससे पहले अमिताभ ने जब विमान क्रैश पर शोक व्यक्त किया था तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की थी। लोगों ने उनको लेट पोस्ट के लिए ताने मारे थे और आज भी जब उन्होंने पोस्ट की है तो लोग सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ट्रोल कर रहे हैं।
'वाकई अब आपकी उम्र हो गई है' (Amitabh Bachchan)
एक यूजर ने लिखा है कि 'वाकई अब आपकी उम्र हो गई है, तभी तो आप लेट रिएक्शन देने लग गए हैं।' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि ' लोग कितना दिखावा करते हैं।'
' हे भगवान ! हे भगवान ! हे भगवान !' (Amitabh Bachchan)
हालांकि अमिताभ ने 12 जून ही के इस हादसे पर रिएक्शन दिया था, उन्होंने ब्लॉग पर लिखा था कि ' हे भगवान ! हे भगवान ! हे भगवान !स्तब्ध ! सुन्न !ईश्वर कृपा ! हृदय से प्रार्थनाएं।'
'आज सुबह मेरे और परिवार के लिए एक और दुख से भरी हुई है'
यही नहीं 12 जून की ही देर रात उन्होंने फिर से ब्लॉग पर एक शोक समाचार साझा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि " आज सुबह मेरे और परिवार के लिए एक और दुख से भरी हुई है... एक बहुत ही प्यारे दोस्त ने अपना बेटा खो दिया, युवा, ऊर्जावान और बहुत अचानक, हमारे दोस्त और हमारे लिए दर्द और दुख अकल्पनीय है... और यह विश्वास करना बहुत मुश्किल है कि ऐसा हुआ है... कोई भी केवल प्रार्थना कर सकता है और नुकसान को सहन करने के लिए प्रियजनों को शक्ति देने के लिए खड़ा हो सकता है, गहरे दुख और दर्द में।"
'बिग बी' को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी (Amitabh Bachchan)
हालांकि अमिताभ ने अपनी पोस्ट मे किसी का नाम नहीं लिखा था लेकिन लोगों ने इसे संजय कपूर से जोड़ दिया जो कि बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स पति थे और जिनका 12 जून को हार्टफेल होने से निधन हो गया था। फिलहाल 'बिग बी' को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है, हालांकि अमिताभ ने किसी को भी कोई जवाब अभी तक नहीं दिया है।' (यहां देखें अमिताभ ने अपने ब्लॉग में क्या-क्या लिखा है)
एयर इंडिया विमान दुर्घटना के अब तक के बड़े अपडेट
- 12 जून 2025 को अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया।
- AIR INDIA का यह विमान मेघनिनगर में बीजे मेडिकल कॉलेज के पास एक छात्रावास पर गिरा।
- विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स थे।
- हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई केवल एक व्यक्ति जिंदा बचा है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- हादसे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 274 हो गई है, जिसमें स्थानीय लोग भी शामिल है।
- विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है और उसकी जांच की जा रही है कि आखिर विमान हादसे का शिकार हुआ कैसे?












Click it and Unblock the Notifications