Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ki Badi Khabren: बम की धमकी, PAK जासूस अरेस्ट, Corona की वापसी, नीति आयोग की बैठक, दिनभर की बड़ी खबरें

Aaj Ki Badi Khabren, 24 May 2025: 24 मई 2025 को देश में कई बड़ी खबरें सामने आईं, जो राजनीति, सुरक्षा, मनोरंजन और स्वास्थ्य से जुड़ी थीं। यह दिन भारत की सुरक्षा और राजनैतिक दृढ़ता का परिचायक भी रहा और फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक भावुक पल भी। सबसे पहले, बात करेंगे नीति आयोग की बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत के लिए विकसित राज्य' एजेंडे पर चर्चा की गई।

उधर, कच्छ सीमा से एक PAK जासूस गिरफ्तार किया गया। गुजरात में बीएसएफ जवानों ने गुजरात के बनासकांठा जिले में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। आइए आपको रूबरू कराते हैं आज दिनभर की बड़ी खबरों से...

Aaj Ki Badi Khabren

1- NITI Aayog Meeting: 'विकसित भारत के लिए विकसित राज्य' एजेंडे पर PM मोदी की बड़ी बैठक

नई दिल्ली में आज नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इसमें तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना और हिमाचल के सीएम भी शामिल हुए। ममता बनर्जी ने इस बार भी बैठक से किनारा किया। पीएम मोदी ने राज्यों को 'विकसित भारत' के अभियान में साझेदार बताया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उनका यह बड़ा संवाद था। पूरी खबर यहां पढ़ें

2- कच्छ बॉर्डर से पाकिस्तान के लिए जासूसी करता एजेंट गिरफ्तार!

गुजरात एटीएस ने सहदेव सिंह गोहिल नामक हेल्थ वर्कर को पकड़ा, जो BSF और इंडियन नेवी की गोपनीय जानकारी पाक एजेंसियों को दे रहा था। वह करीब ₹40,000 में सूचनाएं बेचता था। वह एक कॉन्ट्रैक्ट जासूस की तरह काम करता था - अवसर मिलते ही जानकारी देता और पैसे लेता। पूरी खबर यहां पढ़ें

3- गुजरात में घुसपैठ की कोशिश, पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर!

23 मई की रात बनासकांठा जिले में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया सीमा पार करते वक्त बीएसएफ जवानों द्वारा मारा गया। उसने चेतावनी के बाद भी पीछे हटने से इनकार किया, जिस पर जवानों ने गोलियां चलाईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें


4- राहुल गांधी पहुंचे पुंछ, गोलाबारी से प्रभावित बच्चों को कहा - "डरो मत, पढ़ो-खेलो"

पाकिस्तान की गोलीबारी से हाल ही में प्रभावित जम्मू-कश्मीर के पुंछ में राहुल गांधी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने वहां एक स्कूल जाकर बच्चों को हौसला दिया और कहा, "यह समय डरने का नहीं, पढ़ाई और खेल के जरिए हालात को बदलने का है।" पूरी खबर यहां पढ़ें

5- Corona Comeback! देश में एक बार फिर बढ़े केस, 6 राज्यों में अलर्ट

कोरोना वायरस फिर से लौटता दिख रहा है। गुजरात में 22 मई को 15 केस, हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में 3 नए केस, केरल में मई महीने में अब तक 182 केस, कर्नाटक में 16 और 23 मई को गाजियाबाद में भी कोरोना के 4 नए केस पाए गए। नोएडा में कोरोना का पहला केस मिला है। विशेषज्ञों ने सतर्कता की अपील की है, लेकिन पैनिक की जरूरत नहीं। पूरी खबर यहां पढ़ें

6- Shubman Gill बने टेस्ट कप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम घोषित

बीसीसीआई ने शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है। पंत होंगे उपकप्तान। 5 मैचों की सीरीज 20 जून से लीड्स में शुरू होगी। 18 सदस्यीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। यह गिल के लिए करियर का बड़ा मोड़ माना जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें

7- मुंबई और कोकण में रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

IMD ने रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई, रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की हिदायत दी गई है। मानसून पूर्व गतिविधियों ने मुंबई को पहले ही पानी-पानी कर दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

8- बॉलीवुड से दुखद खबर: अभिनेता Mukul Dev का निधन

54 वर्षीय एक्टर मुकुल देव का 23 मई की रात निधन हो गया। 'सन ऑफ सरदार', 'जय हो', 'आर...राजकुमार' जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाने वाले मुकुल देव का यूं जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है। उनकी मौत के कारणों की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें

9- Vijayawada Bomb Threat: बेसेंट रोड को उड़ाने की धमकी से हड़कंप

24 मई को विजयवाड़ा पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर कहा गया कि बेसेंट रोड पर बम लगाया गया है। पुलिस, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कुछ नहीं मिला। कॉलर की तलाश जारी है। पुलिस ने इसे गंभीर साजिश मानते हुए जांच तेज कर दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+