NITI Aayog: PM मोदी बोले-'हमारा एक ही लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाना', नीति आयोग की बैठक पर हर जरूरी अपडेट
NITI Aayog meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (24 मई) नई दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य, कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल शामिल हुए हैं। इस बैठक में तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए, जिन्होंने पिछली बैठक का बहिष्कार किया था। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के इस बैठक में शामिल नहीं हुई हैं।
नीति आयोग की इस बैठक में 'विकसित भारत के लिए विकसित राज्य' एजेंडे पर चर्चा की गई। 'विकसित भारत के लिए विकसित राज्य 2047' बैठक की थीम थी। बैठक का मुख्य फोकस यह था कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में राज्य किस तरह 'आधारशिला' की भूमिका निभा सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ यह पहली बड़ी बातचीत थी।

🔴 PM मोदी ने नीति आयोग की बैठक में क्या-क्या कहा?
🔵 नीति आयोग की बैठक की शुरुआत में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना उद्घाटन भाषण दिया। पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत को 'विकास की गति बढ़ानी होगी। अगर केंद्र और सभी राज्य एक साथ आएं और टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।' उद्घाटन भाषण के बाद बाद मुख्यमंत्रियों/उपराज्यपालों/प्रशासकों द्वारा एजेंडा मदों पर हस्तक्षेप पर सत्र शुरू हुआ, जिसका संचालन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।
🔵 पीएम मोदी ने कहा कि हर राज्य को कम से कम एक ऐसा पर्यटन स्थल विकसित करना चाहिए, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो और जहां सभी जरूरी सुविधाएं और ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) उपलब्ध हों।
उन्होंने कहा, "एक राज्य, एक वैश्विक पर्यटन स्थल" की सोच से न सिर्फ वह स्थान विकसित होगा, बल्कि उसके आसपास के शहरों में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।''
🔵 पीएम मोदी ने कहा, ''विकसित भारत हर भारतीय का लक्ष्य है। जब हर राज्य विकसित होगा, तो भारत भी विकसित होगा। यह 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षा है।''
🔵 पीएम मोदी ने कहा, ''विकसित भारत हर नागरिक का लक्ष्य होना चाहिए। जब हर राज्य विकसित होगा, तो भारत भी विकसित होगा। यह 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षा है।"
🔵 पीएम मोदी ने कहा, ''हमारा एक ही लक्ष्य होना चाहिए 2047 तक विकसित भारत बनाना। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हर राज्य विकसित हो, हर शहर विकसित हो, हर नगर पालिका विकसित हो और हर गांव विकसित हो। अगर हम इस दिशा में काम करेंगे तो हमें विकसित भारत बनने के लिए 2047 तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।''
🔴 PM Modi NITI Aayog Meeting Agenda: नीति आयोग मीटिंग के एजेंडे
🔵 'विकसित राज्य, विकसित भारत' 2047 के लिए
🔵 उद्यमिता, रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देना - जनसंख्या के लाभ को अवसर में बदलना
🔵 मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस: बढ़िया इकोसिस्टम तैयार करना
🔵 टियर 2,3 शहरों पर फोकस करना
🔵 MSME और अनौपचारिक रोजगार (Informal Employment): ग्रामीण गैर-कृषि और शहरी
🔵 ग्रीन इकोनॉमी में अवसर: सर्कुलर इकोनॉमी और नवीकरणीय ऊर्जा (renewable energy)
🔴 कांग्रेस ने नीति आयोग की बैठक पर क्या कहा?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा,
''आज प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक हो रही है। कहा गया है कि इसमें तथाकथित 'विकसित भारत' लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जब सत्ता में बैठे लोग अपने ही शब्दों और कर्मों से सामाजिक सौहार्द के ताने-बाने को तोड़ने में लगे हों तो कैसा विकसित भारत होगा? जब संसद, न्यायपालिका, विश्वविद्यालयों, मीडिया और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को सत्ता की सुविधा के अनुसार कुचला जा रहा हो तो कैसा विकसित भारत होगा? भारत जिन मूल्यों और आदर्शों के लिए जाना जाता रहा है, उन पर अंतरराष्ट्रीय मंचों के सामने ही योजनाबद्ध हमला किया जा रहा हो तो कैसा विकसित भारत होगा?''
उन्होंने आगे कहा,
''जब देश की आर्थिक विषमता लगातार बढ़ रही हो और संपत्ति कुछ गिने-चुने लोगों के हाथों में सिमटती जा रही हो तो कैसा विकसित भारत होगा? अगर भारत की शानदार विविधताओं का जानबूझकर अपमान किया जाए और उन्हें मिटाया जाए तो कैसा विकसित भारत होगा? ये कैसा विकसित भारत है, जहां केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ही नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति के बाद की स्वतंत्रता भी खतरे में है। नीति आयोग, जो कि अब तक की सबसे अयोग्य बॉडी है, की आज की बैठक भी एक बार फिर से पाखंड करने और ध्यान भटकाने की कोशिश है।''












Click it and Unblock the Notifications