Vijayawada Bomb Threat: भारत-पाक तनाव के बीच बेसेंट रोड को बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्यों बढ़ा खतरा?
Vijayawada Bomb Threat News:भारत-पाक तनाव के बीच आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार, 24 मई 2025 को विजयवाड़ा की बेसेंट रोड को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
इंस्पेक्टर नागा मुरली के अनुसार, एक अज्ञात कॉलर ने कंट्रोल रूम में फोन कर धमकी दी कि बेसेंट रोड पर बम लगाया गया है। इसके बाद पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की गहन तलाशी ली। हालांकि, कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए फोन कॉल की ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है और जांच जारी है।

वहीं दूसरी तरफ, अमरावती में हुआ असली अलर्ट!
22 मई को, अमरावती के बीज पहुंच मार्ग पर हुए एक मॉक ऑपरेशन के दौरान झाड़ियों में एक संदिग्ध बम का पता चला। यह ऑपरेशन गुंटूर पुलिस और जिला सुरक्षा विंग (DSW) के संयुक्त अभियान का हिस्सा था, जिसमें खोजी कुत्तों, मेटल डिटेक्टर्स और रस्सी दल का इस्तेमाल किया गया।
बम को तुरंत निष्क्रिय किया गया, लेकिन यह घटना दर्शाती है कि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं, खासकर ऐसे समय में जब भारत-पाक तनाव अपने चरम पर है।
क्यों है खतरा ज्यादा?
- हाल के दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि और आतंकी हमलों को लेकर तनाव बढ़ा है।
- एक के बाद एक पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध जासूसों की गिरफ्तारी भी भारत में जारी है।
- साथ ही 26/11 मुंबई हमलों में मुख्य रोल निभाने वाला आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा भी भारत की तिहाड़ जेल में बंद है।
- उधर, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी का यह बयान कि तुम हमारा पानी रोकोगे, तो सांसे रोक देंगे!
ऐसे में किसी भी वीआईपी मूवमेंट या संवेदनशील इलाके में सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस ने क्या कहा?
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ये दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई नहीं लगतीं, लेकिन वर्तमान माहौल को देखते हुए हर अलर्ट को गंभीरता से लिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications