'चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा' गोलाबारी प्रभावित इलाके में पहुंचे राहुल गांधी, पुंछ के छात्रों से की बातचीत

Rahul Gandhi in Poonch: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सीमा पार से हुई पाकिस्तान की गोलाबारी ने आम लोगों की जिंदगी को गहरे डर और असुरक्षा के साए में ला दिया। इसमें कई लोगों की जान भी चली गई। ऐसे माहौल में देश के नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को पुंछ पहुंचे और मरने वालों के परिजनों से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने न सिर्फ पीड़ित परिवारों से बात किया बल्कि गोलाबारी से प्रभावित स्कूल में जाकर वहां पढ़ने वाले बच्चों से भी सीधे बात की। बच्चों को उन्होंने हौसला दिया और कहा कि ऐसे हालात से डरने की जगह उन्हें पढ़ाई और खेल के जरिए इसका जवाब देना चाहिए।

Rahul Gandhi

राहुल का यह दौरा ना सिर्फ सियासी संदेश देने वाला था, बल्कि इसमें एक मानवीय पहलू भी साफ नजर आया। जहां उन्होंने बच्चों को साहस, उम्मीद और दोस्ती का महत्व समझाया।
ये भी पढ़ें: क्या उनके खून में देशभक्ति नहीं है? राहुल गांधी पर क्‍यों भड़के महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे

बच्चों को दिया हौसला

राहुल गांधी ने बच्चों से बातचीत में कहा, "अब आपने खतरा और डर का थोड़ा अनुभव किया है, लेकिन चिंता मत करो, सब कुछ फिर से सामान्य हो जाएगा। इस मुश्किल का सबसे अच्छा जवाब यही है कि आप जमकर पढ़ाई करें, खूब खेलें और स्कूल में ज्यादा से ज्यादा दोस्त बनाएं।"

गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का दौरा

राहुल गांधी ने पुंछ के उन नागरिक इलाकों का भी दौरा किया जो हाल ही में पाकिस्तान की सीमा पार से हुई गोलाबारी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में भी जाकर मत्था टेका और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

लोगों की आवाज संसद में उठाने का वादा

राहुल गांधी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने दौरे की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, "आज मैंने उन परिवारों से मुलाकात की जिन्होंने पाकिस्तान की गोलाबारी में अपने परिजन खोए हैं। हर कोने में टूटी दीवारें, बिखरे सामान, नम आंखें और अपनों को खोने की पीड़ा की कहानियां थीं। ये देशभक्त परिवार हर बार युद्ध का सबसे बड़ा बोझ अपने साहस और गरिमा के साथ उठाते हैं। इनके साहस को सलाम।"

उन्होंने वादा किया कि वे इन परिवारों की मांगों और समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर पूरी मजबूती से उठाएंगे।

कांग्रेस और टीएमसी नेताओं का दौरा

इससे पहले जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारीक हमीद कर्रा ने कहा था कि पुंछ जिला पाकिस्तान की हालिया गोलाबारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इससे पहले गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी पुंछ पहुंचा था। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनके साथ एकजुटता जताई और शांति व मानवता के समर्थन का भरोसा दिया।
ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, PAK गोलीबारी में प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+