BSF ने गुजरात के बनासकांठा में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया, कच्छ से जासूसी के आरोप में भी एक अरेस्ट
BSF Gujarat News: गुजरात के बनासकांठा में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। बीएसएफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर बाड़ की ओर से भारत में प्रवेश करते देखा था। इसके बाद जवानों ने तत्काल उससे रुकने के लिए कहा था। इसके बावजूद शख्स बढ़ता ही रहा और फिर मजबूरी में जवानों को गोली चलानी पड़ी जिससे उसकी वहीं मौत हो गई है। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमा पार से संदिग्ध गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस वजह से सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। कच्छ से जासूसी के आरोप में एक शख्स को अरेस्ट किया गया है। यह गिरफ्तारी एटीएस ने की है।
BSF गुजरात फ्रंटियर की ओर से बयान जारी किया गया
बीएसएफ के जन संपर्क अधिकारी ने बताया, 'गुजरात के बनासकांठा में बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। पाकिस्तानी घुसपैठिए ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से प्रवेश की कोशिश कर रहे शख्स को जवानों ने मारने से पहले वॉर्निंग भी दी थी। हालांकि, उसने उसे अनसुना कर दिया और आगे बढ़ता रहा। इसके बाद कार्रवाई की गई जिसमें घुसपैठिए की मौत हो गई।'

यह भी पढ़ें: हिंसा प्रभावित बांग्लादेश के हिंदुओं ने सीमा पर सुरक्षा मांगी, बीएसएफ ने उन्हें वापस भेजा: संयुक्त राष्ट्र
गुजरात की सीमाओं पर लगे बाड़ से घुसपैठ की कोशिश पाकिस्तान की ओर से होती रहती है। बीएसएफ ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद से इस क्षेत्र में अपनी मुस्तैदी और बढ़ा दी है। पाकिस्तान की ओर से सीमा के पास संदिग्ध गतिविधियों की आदत को देखते हुए सुरक्षा बल लगातार मुस्तैद हैं।
कच्छ से एक और जासूस किया गया अरेस्ट
गुजरात के ही कच्छ इलाके से एक और जासूस को अरेस्ट किया गया है। पंजाब-हरियाणा, यूपी और दिल्ली के बाद अब गुजरात से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक और गिरफ्तारी हुई है। आरोपी की पहचान सहदेव गोहिल के तौर पर हुई है। एटीएस ने इस गिरफ्तारी के बारे में बताया कि आरोपी ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी एएसआई को गुजरात के कई संवेदनशील जगहों की जानकारी दी थी। उसने इसके बदले में 40,000 रुपये भी लिए थे। फिलहाल उसका फोन जब्त किया गया है और उसे एफएसएल के पास भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: जोधपुर में BSF के राइजिंग डे पर बोले गृह मंत्री अमित शाह, कहा-'सीमा की सुरक्षा की चिंता नहीं, बीएसएफ है'












Click it and Unblock the Notifications