5 States Exit Poll 2026 Result LIVE: असम में NDA की हैट्रिक,पश्चिम बंगाल में दीदी-बीजेपी की कांटे की टक्कर
5 States Exit Poll 2026 Result LIVE Updates : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है, अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं। Axis My India के मुताबिक असम में भाजपा की वापसी होते दिख रही है तो वहीं तमिलनाडु में स्टालिन सरकार बरकरार दिख रही है, जबकि पश्चिम बंगाल के 7 एग्जिट पोल में से 5 में कहा गया है कि राज्य में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि असम, केरल, पुड्डुचेरी और तमिलनाडु में पहले ही मतदान हो चुका था, सभी पांच राज्यों के चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित होंगे। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
इरोड ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से एआईएडीएमके उम्मीदवार मनोहरन ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पार्टी 190 से 200 सीटें जीतकर एडप्पादी पलानीस्वामी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके सरकार ने एआईएडीएमके की कई योजनाओं को रोक दिया है और जनता से वादा किया कि सत्ता में लौटते ही उन रुकी हुई परियोजनाओं को फिर से लागू किया जाएगा।
Exit Poll 2026: सर्वे में हिमंता सरमा सबसे आगे
Axis My India के ताजा एग्जिट पोल के मुताबिक जानिए 5 राज्यों में कौन होगा मुख्यमंत्री?
5 राज्यों में कौन होगा मुख्यमंत्री?
Axis My India के ताजा एग्जिट पोल के मुताबिक असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की लोकप्रियता मजबूत बनी हुई है, जबकि पुडुचेरी और केरल में भी मौजूदा मुख्यमंत्रियों को अच्छा समर्थन मिलता दिख रहा है। वहीं तमिलनाडु में राजनीतिक तस्वीर दिलचस्प हो गई है, जहां अभिनेता विजय ने अपनी एंट्री के साथ ही एम.के. स्टालिन से ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली है।
Exit Poll:उत्तर से दक्षिण तक बही TMC की सत्ता? कहां हुआ खेला
Bengal Exit Poll: उत्तर से दक्षिण तक 'भगवा'तूफान! बही TMC? बंगाल का सबसे सटीक Region-wise Analysis!
West Bengal Exit Poll: 'शुभेंदु अधिकारी को पड़ेंगे दो थप्पड़, हम जीतेंगे 200 सीटें'
पश्चिम बंगाल चुनावों के एग्जिट पोल्स पर, कमरहाटी विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार मदन मित्रा ने कहा कि 'शुभेंदु अधिकारी को दो थप्पड़ पड़ेंगे, एक नंदीग्राम से, दूसरा भवानीपुर से। ममता बनर्जी निश्चित रूप से आ रही हैं, और हम 200 सीटों का आंकड़ा पार कर रहे हैं।
Assam Exit Poll:10 एग्जिट पोल ने किसे दिया मैजिक नंबर?
Assam Exit Poll 2026 Result: असम में फिर खिलेगा कमल! 10 एग्जिट पोल ने किसे दिया मैजिक नंबर?
Axis My India के एग्जिट पोल में पुडुचेरी में NDA को बढ़त
Puducherry Exit Poll 2026: पुडुचेरी में खिलेगा कमल! Axis My India के एग्जिट पोल में कांग्रेस-DMK गठबंधन पीछे
Kerala Exit Poll Result 2026: केरलम के 6 एग्जिट पोल - सभी में UDF सरकार
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सत्ता में वापसी की प्रबल संभावना है। 6 प्रमुख एग्जिट पोल्स (People's Pulse, Axis My India आदि) ने UDF को बहुमत का अनुमान लगाया है, जिससे पिनाराई विजयन की LDF सरकार को झटका लग सकता है।

असम के 12 एग्जिट पोल- सभी में भाजपा की वापसी
29 अप्रैल 2026 को असम विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए अधिकांश एग्जिट पोल (Exit Polls) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) गठबंधन की भारी बहुमत के साथ वापसी का अनुमान लगाया गया है। 126 सीटों वाली असम विधानसभा में, भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है
असम में बीजेपी की हैट्रिक! Axis My India ने दी इतनी सीटें
Assam Exit Poll 2026 Result: असम में बीजेपी की हैट्रिक! Axis My India ने दी इतनी सीटें, कांग्रेस फिर बेदम?
Assam Exit poll 2026 result: असम में एक बार फिर बीजेपी की सरकार
Matrize News के एग्जिट पोल के अनुसार असम में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन रही. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी और सहयोगी दलों को 85-95 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस और सहयोगी दलों को 25-32 सीटें और अन्य को 06-12 सीटें मिलने का अनुमान है.
Exit Poll 2026 Result LIVE Updates :तमिलनाडु में एक बार फिर DMK की सरकार-Matrize
Matrize News के एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु में एक बार फिर DMK की सरकार बन रही. एग्जिट पोल के मुताबिक DMK और सहयोगी दलों को 122-132 सीटें मिल सकती हैं जबकि AIADMK और सहयोगी दलों को 87-100 सीटें, एक्टर विजय की पार्टी TVK को 10-12 और अन्य को 00-06 सीटें मिलने का अनुमान है.
READ MORE





















Click it and Unblock the Notifications