'घर के अंदर छिपकर मेरा प्राइवेट VIDEO बनाया', शशांक सिंह ने बताया सच, कहा- मुझे बदनाम करने की साजिश?

Shashank Singh Videos: पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता के खिलाफ भोपाल के रातीबड़ थाने में एक स्टाफ सदस्य के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोपों में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता विपेंद्र सिंह तोमर ने आरोप लगाया है कि वह उनके घर पर कुक (रसोइया) के तौर पर काम कर रहा था और काम छोड़ने की बात पर उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि, क्रिकेटर शशांक सिंह ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे प्राइवेसी में दखल और साजिश का मामला बताया है।

आरोपी छिपकर बना रहा था प्राइवेट वीडियो (Shashank Singh Videos)

मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए शशांक सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बातचीत में अपना पक्ष रखा। शशांक ने कहा कि हमने उसे कोई बंधक नहीं बनाया था। यह सच है कि वह हमारे घर पर कुक होने का दावा करके आया था। लेकिन उसे खाना बनाना बिल्कुल नहीं आता था। वह केवल हमारे घर के अंदर घूमकर मोबाइल से प्राइवेट वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर रहा था। यहां तक कि वह मेरे निजी कमरे में भी घुस गया था।

Shashank Singh 1

शशांक ने खोला बड़ा राज

शशांक ने आगे बताया कि उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर उन्हें चोरी की नीयत का अंदेशा हुआ था। उन्होंने कहा कि जब उसे छिपकर तस्वीरें लेते पकड़ा गया, तो मेरी बहन ने डायल 100 पुलिस को फोन करने की सलाह दी थी। लेकिन उसने माफी मांगी और गिड़गिड़ाने लगा, जिसके बाद हमने उसे जाने दिया। उसके फोन में हमारे घर के बहुत ही निजी वीडियो थे, जिसे मेरी मां ने डिलीट करवा दिया था। जो लोग मुझे जानते हैं, वे अच्छी तरह समझते हैं कि मैं किसी के साथ मारपीट या गाली-गलौज नहीं कर सकता।

शिकायतकर्ता ने कहा- काम छोड़ने पर बंधक बनाकर पीटा

दूसरी ओर शिकायतकर्ता विपेंद्र सिंह तोमर का दावा है कि उसे 25 जून को शशांक सिंह के भोपाल स्थित आवास पर बतौर रसोइया रखा गया था। शिकायत के मुताबिक, विपेंद्र ने घर के खराब माहौल को देखते हुए काम छोड़ने का फैसला किया। उसका आरोप है कि जब उसने काम करने से मना किया, तो क्रिकेटर शशांक सिंह, उनके पिता शैलेश सिंह और उनके ड्राइवर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और उसका फोन छीनकर उसे अवैध रूप से बंधक बनाए रखा।

IND vs IRE: 'अब तो वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका दे दो', टीम इंडिया की हार पर भड़के रितेश देशमुख
IND vs IRE: 'अब तो वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका दे दो', टीम इंडिया की हार पर भड़के रितेश देशमुख

पुलिस जांच जारी, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

रातीबड़ थाना पुलिस ने विपेंद्र तोमर की शिकायत के आधार पर शशांक सिंह, उनके पिता और ड्राइवर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। क्रिकेटर शशांक ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने अभी तक उनसे इस सिलसिले में कोई संपर्क नहीं किया है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बयानों और तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है, जिसके बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

<strong>IND vs ENG T20 Series: भारत-इंग्लैंड के बीच होगी 5 मैचों की जंग, नोट कर लीजिए पूरा टाइम-टेबल</strong>!
IND vs ENG T20 Series: भारत-इंग्लैंड के बीच होगी 5 मैचों की जंग, नोट कर लीजिए पूरा टाइम-टेबल!

IND vs ENG 1st T20I: संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी एंट्री? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
IND vs ENG 1st T20I: संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी एंट्री? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+