Exit Poll 2026: 5 राज्यों में कौन होगा मुख्यमंत्री? Axis My India के सर्वे में हिमंता सरमा सबसे आगे

Exit poll 2026 Preferred CM Face: भारत के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब सबकी नजरें एग्जिट पोल (Exit Polls) पर टिकी हैं। पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी।

'एक्सिस माय इंडिया' (Axis My India) के ताजा एग्जिट पोल के अनुमानों ने न केवल संभावित सरकारों की तस्वीर साफ की है, बल्कि यह भी बताया है कि इन राज्यों की जनता अगले मुख्यमंत्री के तौर पर किसे देखना चाहती है।

exit-poll-2026-preferred-cm-face-axis-my-india

सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि असम में जहां मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का एकतरफा जादू बरकरार है, वहीं पुडुचेरी और केरल में भी वर्तमान मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता का ग्राफ काफी ऊंचा है।वहीं तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay) ने अपनी राजनीतिक एंट्री के साथ ही एम.के. स्टालिन को लोकप्रियता की दौड़ में पीछे छोड़ दिया है।

Preferred CM Face Axis My India Exit Poll Predictions: प्रमुख राज्यों में CM पद के लिए जनता की पसंद:

1. असम: हिमंता बिस्वा सरमा का एकतरफा दबदबा

असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की लोकप्रियता सबसे ऊपर है। सर्वे के अनुसार, 48 प्रतिशत लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया है। उनके नेतृत्व में भाजपा की राज्य में वापसी की प्रबल संभावनाएं दिख रही हैं।

2. तमिलनाडु: थलपति विजय का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर' धमाका

तमिलनाडु के आंकड़ों ने सबसे ज्यादा चौंकाया है। अपनी नई पार्टी 'टीवीके' (TVK) के साथ पहली बार मैदान में उतरे अभिनेता विजय को 37 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (35 प्रतिशत) को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया है। एआईएडीएमके के एडप्पादी के. पलानीस्वामी 22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Bengal Exit Poll: उत्तर से दक्षिण तक 'भगवा'तूफान! बही TMC? बंगाल का सबसे सटीक Region-wise Analysis!
Bengal Exit Poll: उत्तर से दक्षिण तक 'भगवा'तूफान! बही TMC? बंगाल का सबसे सटीक Region-wise Analysis!

3. पुडुचेरी: एन. रंगसामी पर भरोसा कायम

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस के नेता और वर्तमान मुख्यमंत्री एन. रंगसामी अभी भी सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्हें 42 प्रतिशत लोगों का समर्थन हासिल है।

4. केरल में पिनाराई विजयन की बचेगी साख?

केरल में एलडीएफ LDF की सरकार पर संकट के बादलों के बावजूद, पिनाराई विजयन व्यक्तिगत लोकप्रियता में 33 प्रतिशत रेटिंग के साथ सबसे आगे बने हुए हैं। हालांकि, सीट प्रोजेक्शन में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ (UDF) राज्य में वापसी करता नजर आ रहा है।

5. पश्चिम बंगाल: ममता बनाम शुभेंदु की कड़ी टक्कर

पश्चिम बंगाल में वोटिंग आज ही खत्म हुई है, इसलिए विस्तृत आंकड़े गुरुवार को जारी होंगे। हालांकि, शुरुआती रुझानों के अनुसार राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर है। ताजा सर्वे के मुताबिक ममता बनर्जी अभी भी करीब 49 प्रतिशत लोकप्रियता के साथ राज्य का मुख्य चेहरा बनी हुई हैं।

4 मई को होगा अंतिम फैसला

ये आंकड़े केवल मतदाताओं के रुझान और एग्जिट पोल के अनुमानों पर आधारित हैं। इन पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के भविष्य का असली फैसला 4 मई, 2026 को मतगणना के बाद होगा। क्या लोकप्रियता के ये आंकड़े असल वोटों में तब्दील होंगे या जनता ने खामोशी से कोई बड़ा उलटफेर किया है, यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

Puducherry Exit Poll 2026: पुडुचेरी में खिलेगा कमल! Axis My India के एग्जिट पोल में कांग्रेस-DMK गठबंधन पीछे
Puducherry Exit Poll 2026: पुडुचेरी में खिलेगा कमल! Axis My India के एग्जिट पोल में कांग्रेस-DMK गठबंधन पीछे
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+