Bengal Election Result 2026: बंगाल में BJP या ममता? एग्जिट पोल से पहले Phalodi Satta Bazar ने नतीजों से हिलाया

Bengal Election Result 2026 (Phalodi Satta Bazar): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का माहौल अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। मतदान के बाद अब लोगों की नजर इस बात पर टिक गई है कि आखिर सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा। क्या ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की तृणमूल कांग्रेस (TMC) फिर से सरकार बनाएगी या भारतीय जनता पार्टी (BJP) बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर सकती है।

29 अप्रैल 2026 को एग्जिट पोल से पहले ही फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राजस्थान के एक छोटे शहर से चलने वाला यह अनौपचारिक नेटवर्क हर चुनाव के दौरान सुर्खियों में आ जाता है। इसकी वजह यह है कि कई बार इसके अनुमान चुनावी नतीजों के करीब माने जाते हैं। हालांकि यह किसी वैज्ञानिक सर्वे या आधिकारिक एजेंसी का डेटा नहीं होता।

Bengal Election Result 2026 Phalodi Satta Bazar

▶️ वोटिंग के रिकॉर्ड ने उड़ा दी सबकी नींद (West Bengal Voting Record)

इस बार बंगाल चुनाव के पहले चरण में जो कुछ हुआ, उसने राजनीतिक पंडितों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। 152 सीटों पर हुए पहले फेज के मतदान में करीब 92.88% वोटिंग दर्ज की गई, जो बंगाल के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। दूसरे चरण में तीन बजे तक 78.68% वोटिंग हुई है। (खबर लिखे जाने तक)

साल 2021 में कुल मतदान 82.3% रहा था, लेकिन इस बार का उछाल साफ संकेत दे रहा है कि जनता के मन में कोई बड़ी उथल-पुथल चल रही है। आमतौर पर जब मतदान का प्रतिशत इतना भारी होता है, तो इसे सत्ता विरोधी लहर या फिर जबरदस्त ध्रुवीकरण का प्रतीक माना जाता है। फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक, यह रिकॉर्ड वोटिंग किसी बड़े राजनीतिक फेरबदल की ओर इशारा कर रही है।

West Bengal Exit Poll 2026: TMC vs BJP बंगाल में किसकी बनेगी सरकार? 2021 में कैसा था एग्जिट पोल, आज होगा जारी
West Bengal Exit Poll 2026: TMC vs BJP बंगाल में किसकी बनेगी सरकार? 2021 में कैसा था एग्जिट पोल, आज होगा जारी

▶️फलोदी सट्टा बाजार: क्या वाकई होने जा रहा है 'खेला'? (Phalodi Satta Bazar Bengal)

सोशल मीडिया पर जारी अनुमानों के मुताबिक बंगाल में इस बार मुकाबला बेहद कांटे का है। फलोदी सट्टा बाजार के ताजा रुझानों में भाजपा (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच की खाई 2021 के मुकाबले बहुत कम होती दिख रही है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC को 148-151 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि भाजपा 148-151 सीटों तक पहुंच सकती है। हालांकि कुछ अन्य रिपोर्ट्स में भाजपा को और भी मजबूत दिखाया गया है।

वहीं एक अन्य अनुमान के मुताबिक भाजपा को 170 और TMC को 120 सीटें मिल सकती हैं। दिल्ली सट्टा बाजाप में भाजपा के लिए 180 पर दांव लगाया गया है और टीएमसी के लिए 110 वोट का अनुमान है। कोलकाता सट्टा बाजार के मुताबिक भाजपा को 190 और टीएमसी के लिए 100 सीटों का अनुमान है।

बताए जा रहे अनुमान इस प्रकार हैं...

  • फलोदी सट्टा बाजार: भाजपा 170 सीटें, TMC 120 सीटें
  • दिल्ली सट्टा बाजार: भाजपा 180 सीटें, TMC 110 सीटें
  • कोलकाता सट्टा बाजार: भाजपा 190 सीटें, TMC 100 सीटें

हालांकि इन आंकड़ों को किसी आधिकारिक चुनावी डेटा की तरह नहीं देखा जाता। यह केवल बाजार आधारित अनुमान होते हैं, जिनका आधार स्थानीय नेटवर्क, राजनीतिक चर्चा और संभावित वोटिंग पैटर्न माने जाते हैं।

Exit Poll 2026: एग्जिट पोल पर भरोसा करना कितना सही? कब-कब सही, कितनी बार फेल, चुनावी आंकड़ों का सच
Exit Poll 2026: एग्जिट पोल पर भरोसा करना कितना सही? कब-कब सही, कितनी बार फेल, चुनावी आंकड़ों का सच

▶️ 2021 के मुकाबले 2026 में कितना बदला माहौल?

अगर हम साल 2021 के नतीजों को देखें, तो ममता बनर्जी ने 216 सीटें जीतकर एकतरफा बहुमत हासिल किया था, वहीं भाजपा महज 77 सीटों पर सिमट गई थी। तब दोनों पार्टियों के बीच 130 से ज्यादा सीटों का फासला था। लेकिन सट्टा बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस बार यह फासला सिमटकर सिर्फ 30 सीटों के आसपास रह सकता है। कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन जो पिछली बार सिर्फ 1 सीट जीत पाया था, इस बार भी हाशिए पर ही नजर आ रहा है।

▶️ फलोदी का सट्टा बाजार आखिर काम कैसे करता है? (How Phalodi Satta Bazar Operates as a Barometer)

राजस्थान के जोधपुर जिले का एक छोटा सा कस्बा फलोदी आज अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां का सट्टा बाजार सिर्फ चुनाव ही नहीं, बल्कि बारिश और क्रिकेट तक पर दांव लगाता है।

  • सूचनाओं का नेटवर्क: सट्टेबाज देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों, जैसे बिहार, यूपी और कोलकाता से जुड़े लोगों से फीडबैक लेते हैं।
  • जातीय और क्षेत्रीय समीकरण: स्थानीय लोगों और मीडिया रिपोर्ट्स के विश्लेषण के आधार पर ये भाव (Rates) तय करते हैं।
  • कैसे लगते हैं दांव: सट्टा बाजार में 'खाना' और 'लगाना' जैसे शब्दों का खेल होता है। जिस पार्टी के जीतने की संभावना कम होती है, उसका भाव ज्यादा होता है।

भले ही सट्टा बाजार के इन आंकड़ों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और यह पूरी तरह से गैर-कानूनी है, लेकिन अक्सर इसके अनुमान चुनावी नतीजों के काफी करीब पाए गए हैं।

▶️ 4 मई को होगा कोई बड़ा धमाका? (Will May 4 Bring a Political Earthquake?)

सट्टा बाजार के इन डरावने आंकड़ों ने टीएमसी की चिंता बढ़ा दी है। भाजपा जिस तरह से बंगाल में अपनी जमीन मजबूत कर रही है, उससे साफ है कि इस बार चुनाव सिर्फ 'दीदी' के चेहरे पर नहीं, बल्कि सरकार के कामकाज और जमीनी मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। रिकॉर्ड मतदान और सट्टा बाजार की भविष्यवाणियों के बीच अब सबको इंतजार है 4 मई का, जब असलियत सबके सामने होगी।

डिस्क्लेमर: सट्टेबाजी भारत में गैर-कानूनी है। यह लेख केवल उपलब्ध जानकारी और सट्टा बाजार के रुझानों के विश्लेषण पर आधारित है। हम किसी भी रूप में सट्टेबाजी या जुए को बढ़ावा नहीं देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+