Assam Exit Poll 2026 Result: असम में बीजेपी की हैट्रिक! Axis My India ने दी इतनी सीटें, कांग्रेस फिर बेदम?
Assam Exit Poll 2026 Result: असम में AXIS My India के एग्जिट पोल के मुताबिक असम विधानसभा चुनाव 2026 में सत्तारूढ़ एनडीए की वापसी होते दिख रही है। 126 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसमें बीजेपी को 70-80 सीटें, AGP को 7-9 सीटें और BPF को 9-11 सीटें मिल सकती हैं। यह आंकड़े संकेत देते हैं कि एनडीए न सिर्फ बहुमत बल्कि पिछली बार से भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
AXIS My India के एग्जिट पोल के मुताबिक असम में युवा वोटरों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है। पहली बार वोट देने वाले 18-19 वर्ष के मतदाताओं में एनडीए को 43 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है जबकि पिछले चुनाव के मुकाबले 3 फीसदी की बढ़त दर्शाता है। वहीं कांग्रेस+ को इस वर्ग में 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

आपको बता दें कि असम में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, यहां पर 2.5 करोड़ मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत ने मतदान किया, जो सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की मज़बूत भागीदारी को दर्शाता है, हालांकि, एग्जिट पोल के अनुमान अभी केवल अटकलें ही हैं, और अंतिम नतीजों की पुष्टि केवल मतगणना के दिन ही होगी, चुनावी नतीजे 4 मई को आएंगे।
असम में किसकी बनेगी सरकार?
असम में NDA (भाजपा, AGP और UPPL) और असम सम्मिलित मोर्चा (कांग्रेस व अन्य क्षेत्रीय दल) के बीच सीधा मुकाबला है। सत्ताधारी दल ने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा है तो वहीं विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ चुनावी दंगल में उतरा था। राज्य के कई इलाकों में स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां भी देखने को मिली थीं। आपको बता दें कि यहां पर 126 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें सरकार बनाने का मैजिक नंबर 64 है।













Click it and Unblock the Notifications