Puducherry Exit Poll 2026: पुडुचेरी में खिलेगा कमल! Axis My India के एग्जिट पोल में कांग्रेस-DMK गठबंधन पीछे
Puducherry Exit Poll Result 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे हैं। Axis My India के ताजा एग्जिट पोल के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में NDA गठबंधन मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है।
एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार NDA को लगभग 40 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस-DMK गठबंधन करीब 30 प्रतिशत वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर नजर आ रहा है।

वहीं अभिनेता विजय की पार्टी TVK+ भी चुनाव में प्रभाव छोड़ती दिखाई दे रही है और उसे लगभग 17 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।
Axis My India Puducherry वोट शेयर का गणित: किसे कितनी मजबूती?
Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार, वोट शेयर के मामले में सत्ताधारी NDA गठबंधन को विपक्ष पर स्पष्ट बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। आंकड़ों का विश्लेषण कुछ इस प्रकार है:
- NDA - 40%
- कांग्रेस-DMK गठबंधन - 30%
- TVK+ - 17%
- अन्य - 13%
NDA (AINRC + BJP): एग्जिट पोल के मुताबिक, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाला गठबंधन 40 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभर रहा है। यह आंकड़ा दिखाता है कि जनता का भरोसा वर्तमान सरकार पर बरकरार है।
INDIA गठबंधन (Congress + DMK): मुख्य विपक्षी गठबंधन कांग्रेस और डीएमके को 30 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। पिछले चुनावों की तुलना में यह गठबंधन एनडीए को कड़ी टक्कर देता दिख रहा है, लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े से थोड़ा दूर नजर आ रहा है।
TVK+ (थलपति विजय की पार्टी): इस चुनाव में सबसे बड़ा सरप्राइज तमिल सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) का प्रदर्शन रहा है। अनुमानों के मुताबिक, TVK को 17 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी पार्टी के लिए यह वोट शेयर काफी प्रभावशाली माना जा रहा है।
अन्य निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के खाते में 13 प्रतिशत वोट जाने की संभावना है। इन आंकड़ों से संकेत मिल रहा है कि NDA ने इस चुनाव में अपने पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत बनाए रखा है और विपक्षी गठबंधन को कड़ी चुनौती दी है।
TVK की एंट्री ने बदला चुनावी समीकरण
इस बार पुडुचेरी चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेता विजय की पार्टी TVK+ की रही। हालांकि पार्टी पहली बार इतने बड़े स्तर पर चुनावी मैदान में उतरी, लेकिन एग्जिट पोल में उसे 17 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका रहा है। चुनावी पंडितों का मानना है कि युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं के बीच TVK को अच्छा समर्थन मिला है। इसका सीधा असर कांग्रेस-DMK गठबंधन के वोट बैंक पर भी पड़ा हो सकता है।
कांग्रेस-DMK गठबंधन के लिए चुनौती
पुडुचेरी में कांग्रेस और DMK लंबे समय से मजबूत राजनीतिक ताकत माने जाते रहे हैं, लेकिन इस बार एग्जिट पोल में गठबंधन पिछड़ता दिखाई दे रहा है।राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, स्थानीय मुद्दे, सत्ता विरोधी माहौल और विपक्षी वोटों के बंटवारे ने गठबंधन की स्थिति को कमजोर किया है।
हालांकि अंतिम नतीजे आने तक तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं मानी जा सकती।विश्लेषकों का कहना है कि पुडुचेरी का चुनाव इस बार सिर्फ स्थानीय मुद्दों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति का असर भी यहां देखने को मिला। NDA ने विकास, केंद्र सरकार की योजनाओं और स्थिर सरकार का मुद्दा उठाया, जबकि कांग्रेस-DMK गठबंधन ने महंगाई, बेरोजगारी और क्षेत्रीय अस्मिता को चुनावी एजेंडा बनाया।
एग्जिट पोल कितने सही होते हैं?
हालांकि एग्जिट पोल केवल अनुमान होते हैं और अंतिम परिणामों से इनमें अंतर हो सकता है। कई बार वोट प्रतिशत सही रहने के बावजूद सीटों का गणित पूरी तरह बदल जाता है। पुडुचेरी में अंतिम फैसला मतगणना के दिन ही सामने आएगा, लेकिन फिलहाल Axis My India के आंकड़ों ने NDA खेमे में उत्साह जरूर बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications