पुरानी कार,बाइक का अब क्या होगा? पेट्रोल-डीजल गाड़ियां बंद होंगी? Delhi EV Policy के फायदे-नुकसान समझ लीजिए

Delhi EV Policy Explainer: दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को बढ़ावा देने के लिए नई नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (EV Policy 2.0) लागू होने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे मंजूरी देते हुए साफ कर दिया है कि 1 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2030 तक दिल्ली चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ बढ़ेगी। सरकार का टारगेट साफ है कि दिल्ली में होने वाले नए रजिस्ट्रेशन में 95% गाड़ियां सिर्फ इलेक्ट्रिक हों।

इस बड़े फैसले के बाद हर दिल्लीवाले के मन में यही सवाल है कि उनके पास जो पेट्रोल, डीजल या सीएनजी (CNG) गाड़ी है, उसका क्या होगा? यानी पहले से जो कार, बाइक या ऑटो-बस, ट्रक है, उसका क्या होगा? क्या सरकार उसे सड़क पर चलने से रोक देगी? आइए नई EV पॉलिसी के नफे-नुकसान और अपनी गाड़ी पर पड़ने वाले असर को बारीकी से समझते हैं।

Delhi EV Policy Explainer

पुरानी गाड़ियों का क्या होगा? पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां बंद हो जाएंगी?

सबसे पहले अपने दिल से यह डर निकाल दीजिए कि आपकी मौजूदा गाड़ी तुरंत कबाड़ हो जाएगी। अगर आपके पास पहले से कोई चालू हालत में बाइक, स्कूटर, कार या ऑटो है, तो वह मौजूदा नियमों के तहत चलती रहेगी। यह नई पॉलिसी सिर्फ नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर ब्रेक लगाती है, पुरानी चलती हुई गाड़ियों पर नहीं। हालांकि जब आपकी गाड़ी की उम्र पूरी हो जाएगी, तब सरकार आपको उसे हटाकर ईवी चुनने के लिए तगड़ा कैश डिस्काउंट देगी।

एक सरकारी स्टडी में सामने आया है कि दिल्ली में गाड़ियों से होने वाले कुल प्रदूषण में 33% हिस्सेदारी कमर्शियल गाड़ियों की है, जबकि 46% प्रदूषण टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर फैलाते हैं। इसी वजह से सरकार ने सबसे बड़ा दांव इन्हीं दोनों पर खेला है।

Delhi EV Policy: दिल्ली में 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी, गाड़ी खरीदने पर मिलेगी छूट और टैक्स में राहत
Delhi EV Policy: दिल्ली में 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी, गाड़ी खरीदने पर मिलेगी छूट और टैक्स में राहत

टू-व्हीलर पर सबसे बड़ा फैसला (Two-Wheeler Rule)

नई ईवी पॉलिसी का सबसे बड़ा असर दोपहिया वाहन बाजार पर पड़ेगा। सरकार के मुताबिक दिल्ली के कुल वाहनों में सबसे बड़ा हिस्सा टू-व्हीलर्स का है और शहर के वाहन प्रदूषण में इनकी हिस्सेदारी भी काफी ज्यादा है।

इसी वजह से 1 अप्रैल 2028 के बाद दिल्ली में किसी भी नए पेट्रोल या सीएनजी मोटरसाइकिल और स्कूटर का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। यानी अगर आप 2028 के बाद नई बाइक खरीदेंगे तो आपके सामने सिर्फ इलेक्ट्रिक विकल्प होगा। हालांकि जिन लोगों के पास पहले से पेट्रोल बाइक है, वे उसे सामान्य नियमों के तहत चला सकेंगे।

ऑटो रिक्शा वालों के लिए क्या बदलेगा? (Auto Rickshaw Policy)

ईवी पॉलिसी का दूसरा बड़ा बदलाव ऑटो सेक्टर में होगा। 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में नए पेट्रोल, डीजल और सीएनजी ऑटो का रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद केवल इलेक्ट्रिक ऑटो को ही नया रजिस्ट्रेशन मिलेगा। इसका मतलब यह नहीं है कि मौजूदा ऑटो अगले दिन से बंद हो जाएंगे। लेकिन जब उनका परमिट खत्म होगा या नया ऑटो खरीदना होगा, तब इलेक्ट्रिक मॉडल ही विकल्प रहेगा।

बस, ट्रक और मालवाहक गाड़ियों पर क्या असर? (Commercial Vehicles)

नई पॉलिसी में छोटे कमर्शियल वाहनों को भी इलेक्ट्रिक बनाने पर जोर दिया गया है। खासकर N1 कैटेगरी के लाइट कमर्शियल व्हीकल, जिनका कुल वजन 3500 किलोग्राम तक होता है, उन्हें इलेक्ट्रिक अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

सरकार पहले साल ऐसे इलेक्ट्रिक ट्रकों पर ₹1 लाख तक का खरीद इंसेंटिव देगी। इतना ही नहीं, दिल्ली में रजिस्टर्ड पहले 1000 इलेक्ट्रिक मीडियम ट्रकों को 10 साल तक "नो एंट्री" समय में भी राहत देने की घोषणा की गई है। इससे लॉजिस्टिक्स कंपनियों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की लागत कम हो सकती है।

स्कूल बसों के लिए भी तय हुई टाइमलाइन (School Bus Transition)

नई पॉलिसी केवल निजी वाहनों तक सीमित नहीं है। दिल्ली के स्कूलों को भी अगले कुछ वर्षों में अपने बस बेड़े का बड़ा हिस्सा इलेक्ट्रिक करना होगा। पॉलिसी लागू होने के दो साल के भीतर कम से कम 10 प्रतिशत स्कूल बसें इलेक्ट्रिक करनी होंगी। तीन साल में यह लक्ष्य 20 प्रतिशत और 31 मार्च 2030 तक 30 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। इसमें स्कूल की अपनी बसें और किराए पर ली गई बसें दोनों शामिल होंगी।

EV Policy Subsidies/Benefits: दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी के फायदे और टैक्स

इस पॉलिसी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है ग्राहकों को मिलने वाला फायदा। सरकार इस पूरी योजना पर करीब 15,000 करोड़ रुपये का दांव लगा रही है, जिसमें से 7,000 करोड़ रुपये सीधे जनता को सब्सिडी के रूप में दिए जाएंगे। पैसे सीधे आपके बैंक खाते में (DBT के जरिए) आएंगे।

इलेक्ट्रिक कार खरीदारों की मौज: अगर आप 30 लाख रुपये तक की कोई भी इलेक्ट्रिक कार खरीदते हैं, तो आपको रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100% की छूट मिलेगी।

तीन साल तक कैश इंसेंटिव: नई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (2.25 लाख रुपये तक की कीमत) पर पहले साल 30,000 रुपये, दूसरे साल 20,000 रुपये और तीसरे साल 10,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। ध्यान रहे कि यह फायदा एक ग्राहक को एक ही बार मिलेगा।

Delhi EV Policy Explainer

थ्री-व्हीलर पर भी छूट: इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने पर पहले साल 50,000 रुपये, दूसरे साल 40,000 रुपये और तीसरे साल 30,000 रुपये की मदद मिलेगी।

लोडिंग गाड़ियों को बड़ा फायदा: छोटे इलेक्ट्रिक ट्रक्स (N1 कैटेगरी- जिनका वजन 3,500 किलो से कम है, जैसे छोटा हाथी) खरीदने पर 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके अलावा, पहले 1,000 इलेक्ट्रिक मीडियम ट्रकों को दिल्ली में 10 साल तक "नो एंट्री" के समय में भी आने-जाने की खुली छूट होगी।

कबाड़ दो और कैश पाओ: अगर आप अपनी पुरानी BS-IV या उससे पुरानी कार को 30 सितंबर 2026 से पहले स्क्रैप (कबाड़) करके नई ईवी लेते हैं, तो आपको 1 लाख रुपये तक का स्क्रैपिंग इंसेंटिव मिलेगा। बाइक स्क्रैप करने पर 10,000 रुपये, थ्री-व्हीलर पर 25,000 रुपये और छोटे कमर्शियल वाहन पर 50,000 रुपये मिलेंगे।

EV Policy Disadvantages: दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी के नुकसान

सिक्के का दूसरा पहलू थोड़ा परेशान करने वाला भी है। अगर आप आने वाले सालों में पेट्रोल से चलने वाली चमचमाती बाइक या सीएनजी ऑटो खरीदने की सोच रहे हैं, तो दिल्ली में अब ऐसा नहीं हो पाएगा। सरकार ने इसके लिए सख्त समयसीमा तय कर दी है।

1 जनवरी 2027 से पहला झटका: इस तारीख के बाद दिल्ली में किसी भी नए पेट्रोल, डीजल या सीएनजी ऑटो रिक्शा और छोटे मालवाहक ट्रकों (N1 कैटेगरी) का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद हो जाएगा। इसके बाद सिर्फ इलेक्ट्रिक ऑटो ही खरीदे जा सकेंगे।

1 अप्रैल 2028 से सबसे बड़ा बदलाव: इस तारीख के बाद दिल्ली में कोई भी नई पेट्रोल या सीएनजी मोटरसाइकिल और स्कूटर नहीं बिकेगा। आपके पास सिर्फ और सिर्फ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने का ही रास्ता बचेगा।

इस पॉलिसी के कुछ नियम बहुत ज्यादा सख्त हैं, जो कई लोगों की जेब पर भारी पड़ने वाले हैं। सबसे बड़ी गाज दिल्ली के स्कूलों पर गिरने वाली है। नई पॉलिसी के मुताबिक, स्कूल चाहे अपनी बस चलाता हो या किराए पर लेता हो, उसे अगले 2 साल के भीतर अपने पूरे बस बेड़े का 10% हिस्सा इलेक्ट्रिक में बदलना ही होगा।

3 साल के भीतर इसे बढ़ाकर 20% और 31 मार्च 2030 तक 30% स्कूल बसें इलेक्ट्रिक करनी ही होंगी। इसके लिए स्कूलों को बहुत बड़ा बजट अलग रखना पड़ेगा, जिसका सीधा बोझ बच्चों की स्कूल फीस पर आ सकता है।

दूसरी सबसे बड़ी और हैरान करने वाली बात यह है कि सरकार ने हाइब्रिड वाहनों (Hybrid Vehicles) को इस सब्सिडी से पूरी तरह बाहर कर दिया है। सरकार का कहना है कि यह पॉलिसी सिर्फ 'जीरो-इमिशन' यानी शून्य प्रदूषण वाले वाहनों के लिए है। इसका मतलब है कि जो लोग पूरी तरह इलेक्ट्रिक गाड़ी के चक्कर में न पड़कर हाइब्रिड कार लेने की सोच रहे थे, उन्हें सरकार की तरफ से एक रुपये की भी राहत नहीं मिलने वाली।

32 हजार चार्जिंग पॉइंट क्यों अहम हैं?

इतनी बड़ी तादाद में इलेक्ट्रिक गाड़ियां चार्ज कैसे होंगी, इस डर को खत्म करने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। पूरी दिल्ली में 32,000 नए चार्जिंग और बैटरी-स्वैपिंग पॉइंट्स बनाने का काम शुरू हो चुका है, जिसके लिए जमीनें भी चुन ली गई हैं।

इसके अलावा, सब्सिडी के चक्कर काटने से बचाने के लिए एक स्पेशल ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार किया जा रहा है, जहां बिना किसी झंझट के आपके खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे। साफ है कि दिल्ली अब पुराने धुएं वाले दौर को छोड़कर साइलेंट और क्लीन इलेक्ट्रिक युग में कदम रख चुकी है।

इस पॉलिसी का सबसे बड़ा फायदा यह हो सकता है कि दिल्ली में वाहनों से होने वाला प्रदूषण धीरे-धीरे कम होगा, ईवी इंडस्ट्री में निवेश बढ़ेगा और चार्जिंग नेटवर्क तेजी से विकसित होगा। दूसरी तरफ चुनौती यह है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआती कीमत अभी भी कई लोगों के लिए ज्यादा है। ऑटो चालकों, छोटे कारोबारियों और ग्रामीण सेवा वाहनों को शुरुआती निवेश की चिंता रहेगी।

इसके अलावा चार्जिंग नेटवर्क समय पर तैयार नहीं हुआ तो लोगों को दिक्कत भी हो सकती है। फिलहाल इतना जरूर साफ है कि दिल्ली ने पेट्रोल और डीजल आधारित ट्रांसपोर्ट से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ बढ़ने का रोडमैप तय कर दिया है। आने वाले चार साल सिर्फ गाड़ियों के नहीं, बल्कि पूरे ट्रांसपोर्ट सिस्टम के बदलाव के साल साबित हो सकते हैं।

FAQs
Q1. क्या नई EV पॉलिसी लागू होने के बाद पुरानी पेट्रोल और डीजल गाड़ियां बंद हो जाएंगी?

नहीं। पहले से रजिस्टर्ड वाहन मौजूदा नियमों के तहत चलते रहेंगे। नई पॉलिसी मुख्य रूप से नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

Q2. 2028 के बाद दिल्ली में क्या नई पेट्रोल बाइक खरीदी जा सकेगी?

नहीं। 1 अप्रैल 2028 के बाद नई पेट्रोल और CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। नए खरीदारों को इलेक्ट्रिक विकल्प चुनना होगा।

Q3. क्या पुराने CNG ऑटो भी बंद कर दिए जाएंगे?

नहीं। मौजूदा ऑटो तुरंत बंद नहीं होंगे। लेकिन 1 जनवरी 2027 के बाद नए पेट्रोल, डीजल और CNG ऑटो का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

Q4. नई EV पॉलिसी में कितनी सब्सिडी मिलेगी?

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, N1 कमर्शियल वाहन और इलेक्ट्रिक कारों के लिए अलग-अलग इंसेंटिव, रोड टैक्स छूट और रजिस्ट्रेशन फीस में राहत का प्रावधान किया गया है।

Q5. दिल्ली में चार्जिंग की सुविधा कैसे बढ़ेगी?

सरकार पूरे शहर में करीब 32 हजार चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग पॉइंट विकसित करने की योजना पर काम कर रही है, ताकि इलेक्ट्रिक वाहन उपयोगकर्ताओं को आसानी से चार्जिंग सुविधा मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+