दिनेश कार्तिक ने नासिर हुसैन को जबरदस्त धोया, भारत को ICC से फेवर मिलने का लगाया था आरोप
Dinesh Karthik: टी20 वर्ल्ड कप से भारतीय महिला टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन की ICC को लेकर की गई टिप्पणी एक बार फिर चर्चा में है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक कथित बातचीत तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दिनेश कार्तिक ने ICC के शेड्यूल को लेकर नासिर हुसैन की टिप्पणी का करारा जवाब दिया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने कार्तिक और नासिर हुसैन की बातचीत के दावे किये हैं और इसका टेक्स्ट भी पोस्ट किया है। भारतीय फैंस कार्तिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को ट्रोल भी कर रहे हैं।

क्या है वायरल दावा?
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक नासिर हुसैन ने कहा कि भारतीय महिला टीम के बाहर होने से ICC की वह योजना विफल हो गई, जिसके तहत भारत को मंगलवार दोपहर (यूके समय) सेमीफाइनल में खिलाने का कार्यक्रम बनाया गया था। दावा किया जा रहा है कि उनका इशारा इस ओर था कि ICC भारत को ध्यान में रखकर शेड्यूल तैयार करता है।
वायरल पोस्ट के मुताबिक Dinesh Karthik ने क्या कहा?
वायरल दावे के अनुसार, दिनेश कार्तिक ने जवाब देते हुए कहा कि हर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल इंग्लैंड में खेला जाता है। अगर इसे लेकर ICC पर इंग्लैंड का पक्ष लेने का आरोप नहीं लगाया जाता, तो भारत के प्राइम टाइम के हिसाब से मैचों का समय तय होने पर सवाल क्यों उठाए जाते हैं।
जब नासिर हुसैन ने कहा कि इंग्लैंड के पास टेस्ट क्रिकेट आयोजित करने का बेहतर अनुभव और अनुकूल मौसम है, तब कार्तिक ने पलटवार करते हुए कहा कि टी20 क्रिकेट के सबसे अधिक दर्शक भारत में हैं और यही कारण है कि मैचों का समय भारतीय दर्शकों के प्राइम टाइम को ध्यान में रखकर रखा जाता है।
क्यों किया जाता है भारत के मैचों में बदलाव
गौरतलब है कि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने हराकर बाहर कर दिया था, भारत में ज्यादा दर्शक होने के कारण ब्रॉडकास्टर और आईसीसी को रेवेन्यू मिलता है। इसी वजह से शेड्यूल में थोड़ा बदलाव सिर्फ मैच के टाइम को लेकर किया जाता है ताकि भारतीय दर्शक उस मैच से जुड़ सके।












Click it and Unblock the Notifications