'Shubhendu Adhikari को दो थप्पड़ पड़ेंगे हम जीतेंगे 200 सीटें, Exit Poll के नतीजों पर भड़की TMC
West Bengal Exit Poll Results: पश्चिम बंगाल में 29 अपैल को दूसरे चरण की वोटिंग के बाद तमाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। जिसके बाद सियासी पारा गरमा गया है। कुछ एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजों में ममता बनर्जी को तगड़ा झटका और भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है।
हालांकि वास्तविक परिणाम 4 मई को वोटों की गिनती के बाद चुनाव आयोग घोषित करेगा लेकिन एग्जिट पोल में भाजपा को बंगाल में मिल रही जीत की भविष्यवाणी के बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आगबबूला हो गई है। TMC सांसद कीर्ति आजाद समेत अन्य नेताओं ने एगिजट पोल के अनुमान पर तगड़ा रिएक्शन दिया है।

TMC बोली 'शुभेंदु अधिकारी को दो थप्पड़ पड़ेंगे हम जीतेंगे 200 सीटें
दूसरे चरण के मतदान के बाद टीएमसी (TMC) नेता मदन मित्रा ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पर बेहद तीखा हमला बोला है। उत्तर 24 परगना से टीएमसी के कद्दावर नेता मदन मित्रा ने दावा किया है कि नंदीग्राम और भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी को 'दो थप्पड़' (चुनावी हार के रूप में) पड़ेंगे।साथ ही मित्रा ने यह भी विश्वास जताया कि टीएमसी इस बार 200 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी।
कीर्ति आजाद बोले- एग्जिट पोल अक्सर जमीनी हकीकत से दूर होते हैं
टीएमसी नेता कीर्ति आजाद ने एग्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें इन आंकड़ों पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान हुए बड़े दावों को याद दिलाया, जिनके वास्तविक नतीजे अनुमानों से काफी अलग थे। आजाद ने बताया कि तब बीजेपी गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलने का दावा किया गया था, लेकिन असल परिणाम सबने देखे। उनका मानना है कि एग्जिट पोल अक्सर जमीनी हकीकत से दूर होते हैं।
"ममता दीदी पर जनता का विश्वास है"
कीर्ति आजाद बोले- ममता बनर्जी सबसे बड़ा चेहरा हैं और जनता का विश्वास अभी भी उनके साथ है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस को आसानी से दो-तिहाई बहुमत मिलेगा और पार्टी पूरी मजबूती के साथ सरकार बनाएगी।
'एग्जिट पोल बेबुनियाद हैं, हमें मां, माटी और मानुष पर भरोसा है'
टीएमसी नेता कुणाल घोष बोले, "एग्जिट पोल बेबुनियाद हैं, हमें मां, माटी और मानुष पर भरोसा है।"टीएमसी नेता शशि पांजा ने भी एग्जिट पोल को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "एग्जिट पोल आ गए हैं, असली नतीजा 4 मई को आएगा, लेकिन बंगाल में एग्जिट पोल का इतिहास अच्छा नहीं रहा है। नतीजे इसके उलट रहे हैं। ममता बनर्जी ही सीएम बनेंगी। भवानीपुर के लोग उन्हें समझते हैं..."












Click it and Unblock the Notifications