पंजाब किंग्स के तूफानी क्रिकेटर शशांक सिंह के कुक का वीडियो आया सामने, बताया कैसे 3 दिनों तक बेरहमी से पीटा
Shashank Singh Case: मध्य प्रदेश के रीवा निवासी विपेंद्र सिंह तोमर ने पंजाब किंग्स ने तूफानी खिलाड़ी शशांक सिंह और पूर्व आईपीएस उनके पिता शैलेश सिंह के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई है। विपेंद्र वहां कुक के रूप में काम करता था और बाहर निकलकर अपनी आपबीती बताई है।
भोपाल में काम करने के लिए आए इस 31 वर्षीय युवक ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया है। इसे देखकर लोगों ने शशांक सिंह की जमकर क्लास लगाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक बिना शर्ट पहने अपनी बात बता रहा है।

विपेंद्र ने क्या-क्या आरोप लगाए?
विपेंद्र ने कहा "शशांक सिंह राजपूत, पिता और ड्राइवर मिश्रा करके है। फिर उनकी सिस्टर डंडा लेकर आई और बोली साले जान से मारूंगी, मार डालूंगी। मार डालो ना इसको साले को, मार डालो देखते हैं क्या कर लेगा। यह हमारे यहां करने चोरी करने आया है, डकैती करने? मैं हाथ-पैर जोड़े खड़ा चिल्ला रहा हूं। उसके बाद जब मारपीट चुके, फिर सब जगह फोन लगा रहे हैं, यहां-वहां सब जगह पता करवा रहे हैं। दरोगा साहब को फोन लगाया मेरे यहां (रीवा के थाने) में, वह भी बोले साहब ऐसा लड़का नहीं है, मज़बूरी में काम करने आया है। किसी ने उसको भेज दिया है। वो आपके यहां काम करने लायक नहीं है, गंजेड़ी टाइप का उसको भगा दो। फिर वो मुझसे बोले तू गंजेड़ी है, मैं बोला नशा नहीं करता हूं। दरोगा साहब झूठ बोल गए।"
अपनी बात को जारी रखते हुए इस युवक ने बताया "मैंने कहा कि वो (दरोगा साहब) यही बोले ना कि उसको छोड़ दो आपके यहां काम करने लायक नहीं हैं। किसी की सुन ही नहीं रहा, वो बोलता है कमलनाथ तक को झुकाया हूं। एसपी तक यहां झाड़ू लगाता था। कोई पटवा (शायद सुंदर लाल पटवा के बारे में बोला होगा) करके मुख्यमंत्री था, मैं सबको अपने घुटने के नीचे लाया हूं, तो तू तो है ही क्या? ठाकुर है? ठाकुर है कि साला डोमार है पता नहीं नहीं चल रहा। मैं तोमर हूं बोल रहा है। वो बोल रहा तोमर तो ठाकुर है ही नहीं है। तेरा सब चेक कराऊंगा, रिकॉर्ड लिया है। कुछ चेक करते ही नहीं है। तीन दिन से इतना मारे हैं, इतना मारे हैं और बोलते हैं मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता, सबको फोन लगा है। तीन लोग वहां काम करते हैं, वो जवाब देंगे या नहीं सब डरते हैं। मुझे कहा कि भैया हमको यहां से निकाल दो। कूदकर जाने को भी तैयार हैं, मैंने कहा ऐसा मत करो शायद कोई न कोई आ जाए और तुमको छोड़ दे। सब फंसे हुए हैं।"
🚨SHOCKING: An employee has alleged that cricketer Shashank Singh, who plays for Punjab Kings, along with his father and their driver, assaulted him. According to the victim, Shashank Singh’s sister also arrived at the scene and allegedly said, “Kill him.”
The employee further… pic.twitter.com/iWPjnduY5F
— BALA (@erbmjha) June 30, 2026
तीन लोगों के ऊपर केस दर्ज
जानकारी के अनुसार शशांक सिंह और उनके पिता के अलावा ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच की जा रही है। देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या निकलकर सामने आता है।












Click it and Unblock the Notifications