Jasmin Bhasin की हालत नाजुक, अभी नहीं टला खतरा, क्यों दुबई से भारत लाई गईं एक्ट्रेस?

Jasmin Bhasin Health Update: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड एक्टर अली गोनी ने दुबई के अस्पताल से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें जैस्मिन अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही थीं। तस्वीर के साथ अली गोनी ने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा था। उन्होंने लिखा था- जैस्मिन को दर्द में देखना उनके लिए बेहद मुश्किल भरा है। इसके बाद से ही फैंस लगातार एक्ट्रेस की सेहत को लेकर चिंतित थे।

जैस्मिन भसीन की हालत नाजुक
फिलहाल खबर है कि एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन भारत लौट आई हैं और उन्होंने खुद अपनी हेल्थ कंडीशन को लेकर बड़ा अपडेट लोगों के साथ शेयर किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में जैस्मिन भसीन ने बताया है कि दुबई में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें हॉस्पिटल में ही भर्ती रहने की सलाह दी थी। डॉक्टरों का मानना था कि उनकी हालत अभी इतनी स्थिर नहीं है कि वह लंबी हवाई यात्रा कर सकें।

jasmin bhasin health

जैस्मिन भसीन की तबीयत ने बढ़ाई फैंस की चिंता

जैस्मिन भसीन ने बताया कि उन्हें मेडिकल क्लियरेंस नहीं मिला था और अस्पताल की ओर से उन्हें फिट टू फ्लाई घोषित नहीं किया गया था। एक्ट्रेस ने बताया- मैं अभी भी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं लेकिन मैंने अपने देश में इलाज करवाने की इच्छा जताई। आखिरकार डॉक्टरों ने विशेष दवाओं और इंजेक्शन की मदद से मेरी स्थिति को स्थिर किया, जिसके बाद मैं भारत लौट सकी हूं।

दुबई के अस्पताल में चला इलाज

अपने वीडियो में जैस्मिन भसीन ने दुबई के अस्पताल और मेडिकल स्टाफ की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वहां की स्वास्थ्य सुविधाएं और डॉक्टरों की देखभाल बेहद शानदार रही। हालांकि उनके लिए अपने घर और परिवार के बीच रहकर इलाज करवाना ज्यादा सुकून देने वाला फैसला था।भारत पहुंचने के बाद उन्होंने बताया कि अब वह यहां एक अच्छे अस्पताल में भर्ती होकर अपना आगे का ट्रीटमेंट जारी रखेंगी।

आखिर क्या है 'टर्मिनल इलियटिस', जिससे जूझ रही हैं जैस्मिन भसीन?

-जैस्मिन भसीन ने इससे पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया था कि उन्हें 'टर्मिनल इलियटिस' नाम की बीमारी का पता चला है। इसके साथ ही उन्हें गंभीर संक्रमण और सूजन की समस्या भी हुई थी, जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई थी और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

-जानकारी के मुताबिक दुबई पहुंचने के अगले ही दिन उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। जांच के दौरान डॉक्टरों ने संक्रमण और आंतों से जुड़ी इस गंभीर समस्या की पुष्टि की, जिसके बाद उनका इलाज शुरू किया गया।

अस्पताल में मनाना पड़ा जन्मदिन

-आपको बता दें कि जैस्मिन भसीन अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए भारत से दुबई पहुंची थीं लेकिन जश्न से पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ऐसे में एक्ट्रेस का जन्मदिन भी अस्पताल में ही बीता। अचानक बिगड़ी तबीयत ने उनकी सारी योजनाएं बदल दीं। हालांकि मुश्किल हालात के बावजूद अली गोनी पूरे समय जैस्मिन के साथ मौजूद रहे और उन्होंने अस्पताल में ही गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाया।

-जैस्मिन ने अपने फैंस से कहा है कि वह उनके प्यार, शुभकामनाओं और दुआओं के लिए दिल से आभारी हैं। उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि बीमारी की वजह से वह सोशल मीडिया पर मिले तमाम मैसेजेस का जवाब नहीं दे सकीं। जैस्मिन ने लोगों से कहा- मेरे लिए दुआ करो ताकि मैं जल्द से जल्द ठीक हो सकूं।

जैस्मिन ने हेल्थ को लेकर दिखाई पॉजिटिविटी

-जैस्मिन भसीन ने वीडियो में खुद को पॉजिटिव दिखाते हुए कहा कि अब उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। उन्होंने भरोसा जताया कि इलाज पूरा होने के बाद वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपने काम और फैंस के बीच लौटेंगी।

-आपको बता दें कि जैस्मिन भसीन हाल ही में रोहित शेट्टी के एडवेंचर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग पूरी कर दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से भारत अपने घर वापस लौटी थीं। ऐसे में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर ने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है।

फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ

जैस्मिन की बीमारी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर स्क्रीन पर वापसी करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+