Oscars 2026: 'इन मेमोरियम' सेगमेंट से बाहर रखे गए Dharmendra, नहीं दी गई श्रद्धांजलि, गुस्सा हुए भारतीय फैंस
Oscars 2026: हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात आखिरकार आ ही गई है और 98वें अकैडमी अवॉर्ड्स में भारतीय दर्शकों के पास खुश होने के लिए बहुत कुछ है। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर एक शानदार सफेद Dior स्ट्रैपलेस गाउन पहनकर पहुंचीं।
थाई-हाई स्लिट ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने चलाया जादू
प्रियंका चोपड़ा के शानदार गाउन में, थाई-हाई स्लिट और रफल डिटेल्स थीं। उन्हें देखते ही सबकी नजरें उन पर टिक गईं। उनके साथ उनके पति निक जोनास भी थे, जो एक क्लासिक ब्लैक टक्सीडो में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

फिल्ममेकर गीता गांधबीर की हो रही चर्चा
इस बीच भारतीय-अमेरिकी फिल्ममेकर गीता गांधबीर भी आज सुर्खियों में हैं। उन्हें दो कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं-'द परफेक्ट नेबर' के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर और 'द डेविल इज बिजी' के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म। उनके इन दो नॉमिनेशन से भारतीय दर्शकों में काफी उत्साह है. जो ये देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या वह ऑस्कर अपने घर ले जा पाएंगी।
फिल्म 'सिनर्स' को मिले 16 नॉमिनेशन्स
-इस समारोह क कॉमेडियन कोनन ओ'ब्रायन होस्ट कर रहे हैं, जो इस शाम की कार्यवाही का नेतृत्व करने के लिए वापस लौटे हैं। पुरस्कारों के मामले में, इस रात की सबसे बड़ी टक्कर रयान कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' और पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के बीच होती दिख रही है।
-'सिनर्स' ने ऑस्कर में अब तक की सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म बनकर पहले ही इतिहास रच दिया है। 'सिनर्स' को इस समारोह में कुल 16 नॉमिनेशन मिले हैं।
नई ऑस्कर कैटेगरी की हुई शुरुआत
-इस साल के समारोह में कास्टिंग के लिए एक बिल्कुल नई ऑस्कर कैटेगरी की शुरुआत भी हो रही है जो फिल्ममेकिंग के और भी पहलुओं को पहचान देने की अकैडमी की कोशिशों को दिखाती है।
-कई कैटेगरीज, जिनमें 'बेस्ट एक्टर' भी शामिल है, अभी भी अप्रत्याशित मानी जा रही हैं- जहां माइकल बी. जॉर्डन और टिमोथी चालमेट को सबसे आगे माना जा रहा है।
-ऐसे में ये रात कई सरप्राइज से भरी होने का वादा करती है। ब्राजीलियाई फिल्म 'द सीक्रेट एजेंट' को आखिर में मिली तेजी ने भी 'बेस्ट पिक्चर' की दौड़ में एक दिलचस्प मोड़ ला दिया है।
धर्मेंद्र को 'इन मेमोरियम' सेगमेंट से बाहर रखा गया
एक चौंकाने वाली बात ये रही कि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र को Oscars 2026 के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में शामिल नहीं किया गया। फैंस और सिनेमा प्रेमी उम्मीद कर रहे थे कि भारतीय और वैश्विक सिनेमा में दशकों के योगदान के लिए दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को सम्मानित किया जाएगा लेकिन इस साल अकैडमी की श्रद्धांजलि अन्य फिल्मी दिग्गजों पर केंद्रित रही।
रॉब राइनर को दिल से दी गई श्रद्धांजलि
बिली क्रिस्टल 98वें अकैडमी अवॉर्ड्स के मुख्य मंच पर अपने दिवंगत दोस्त और सहयोगी, रॉब राइनर को दिल से श्रद्धांजलि देने के लिए आए थे। आपको बता दें कि रॉब राइनर की दिसंबर 2025 में एक दुखद घटना में मौत हो गई थी। क्रिस्टल ने राइनर के मशहूर निर्देशन कार्यों को याद किया जिनमें 'स्टैंड बाय मी', 'द प्रिंसेस ब्राइड' और 'व्हेन हैरी मेट सैली' शामिल हैं।
-
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
दोबारा मां बनीं Sonam Kapoor, अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज












Click it and Unblock the Notifications