IPL 2026: भारत के गेंदबाज ने डाली 154 की स्पीड से इस सीजन की सबसे तेज गेंद, मैदान पर मचा तहलका

IPL 2026 Fastest Ball: आईपीएल 2026 को आज अपना नया स्पीड गन स्टार मिल गया है। गुजरात टाइटन्स (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच चल रहे हाई-वोल्टेज मुकाबले में गुजरात के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए। उन्होंने न केवल इस सीजन की सबसे तेज गेंद डाली, बल्कि दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर कब्जा कर लिया।

यह ऐतिहासिक पल राजस्थान रॉयल्स की पारी के 16वें ओवर में आया। अपनी लय में दिख रहे अशोक शर्मा ने ओवर की आखिरी गेंद पर पूरा जोर लगाया और स्पीड गन पर 154.2 kph की अविश्वसनीय रफ्तार दर्ज की गई। इतनी तेज गेंद देखकर कमेंटेटर से लेकर स्टैंड्स में बैठे फैंस तक अपनी सीटों से उछल पड़े। इस गेंद के साथ ही अशोक एनरिक नोर्खिया (150.9 kph) को पछाड़कर इस सीजन के सबसे तेज गेंदबाज बन गए।

Ashok Sharma

टीम इंडिया में खेल सकते हैं?

अशोक शर्मा गुजरात टाइटंस के एक उभरते हुए अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी सधी हुई लाइन-लेंथ और घातक गति से सबको प्रभावित किया है। कप्तान राशिद खान ने भी उनकी इस उपलब्धि पर पीठ थपथपाई। फैंस अब उनकी तुलना उमरान मलिक और मयंक यादव जैसे एक्सप्रेस गेंदबाजों से कर रहे हैं। जिस तरह से अशोक गेंदबाजी कर रहे हैं, वह दिन दूर नहीं जब वह टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाते नजर आएंगे।

IPL 2026 में सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाज

  • अशोक शर्मा (GT): 154.2 kph
  • एनरिक नोर्खिया (LSG): 150.9 kph
  • कार्तिक त्यागी (KKR): 149.7 kph
  • कगिसो रबाडा (GT): 149.1 kph
  • जेमी ओवरटन (CSK): 145.6 kph

दूसरे ही मैच में मचा दिया धमाल

खास बात यह है कि अशोक शर्मा को राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ पिछले सीजन रखा था लेकिन खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। इस बार गुजरात ने उनको मौका दिया, पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने डेब्यू किया था। दूसरे मैच में उन्होंने आज अपनी रफ्तार से नया धमाल मचा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+