Who Won Yesterday Match, GT vs RR (4 April): कल का मैच कौन जीता- गुजरात vs राजस्थान
Who Won Yesterday Match: आईपीएल 2026 के बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और इसका पूरा फायदा उठाते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन ही बना सकी और मुकाबला 6 रन से हार गई।
राजस्थान की शुरुआत शानदार रही। यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। उनके साथ वैभव सूर्यवंशी ने भी 18 गेंदों पर 31 रन जोड़कर रनगति को बनाए रखा। लेकिन इस पारी के असली हीरो रहे ध्रुव जुरेल, जिन्होंने 42 गेंदों में 75 रन की धमाकेदार पारी खेली। जुरेल की इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे, जिसने टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

मिडिल ऑर्डर में रियान पराग ज्यादा योगदान नहीं दे सके, लेकिन शिमरोन हेटमायर ने तेज़ 18 रन बनाकर फिनिशिंग टच दिया। अंत में रवींद्र जडेजा और जोफ्रा आर्चर नाबाद लौटे और टीम का स्कोर 210 तक पहुंचाया, जो इस पिच पर एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य साबित हुआ।
अंतिम ओवर तक गया मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी दमदार रही। साई सुदर्शन ने शानदार 73 रन बनाए और टीम को मैच में बनाए रखा। जोस बटलर ने 26 रन और कुमार कुशाग्र ने 18 रन का योगदान दिया। हालांकि, बीच के ओवरों में विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि बाद में राशिद खान और रबाडा ने आठवें विकेट के लिए 43 रन जोड़कर जान फूंक दी और लगभग मैच निकाल लिया, इस बीच गेम फिर से पलट गया।
आर्चर ने पटल दी बाजी
मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट 19वां ओवर रहा, जब जोफ्रा आर्चर ने सिर्फ 4 रन देकर मुकाबले का रुख बदल दिया। अंतिम ओवर में तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए सिर्फ 5 रन दिए और राजस्थान को 6 रन से जीत दिला दी। राशिद खान इस ओवर में 24 के स्कोर पर आउट हुए और रबाडा 23 रन बनाकर नाबाद लौटे।
गुजरात की दूसरी हार
कुल मिलाकर यह मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने दबाव के क्षणों में बेहतर खेल दिखाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है, वहीं गुजरात को दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
डबल हेडर के पहले मैच में क्या हुआ
डबल हेडर शनिवार का दिन होने की वजह से दो मैच खेले गए थे, पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया, पहले खेलते हुए मुंबई ने 162 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए दिल्ली ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए समीर रिजवी ने 90 रन जड़े।












Click it and Unblock the Notifications