Who Won Today Match, GT vs RR (4 April, 2026): आज का मैच कौन जीता, IPL 2026 Result गुजरात vs राजस्थान
Who Won Today Match, GT vs RR: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात की टीम लक्ष्य के करीब जाकर हार गई।
ओपनिंग में उतरे यशस्वी जायसवाल ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 36 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। जायसवाल की इस पारी ने राजस्थान को मजबूत प्लेटफॉर्म दिया। उनके साथ वैभव सूर्यवंशी ने भी 18 गेंदों पर 31 रन बनाकर रन गति को बनाए रखा।

लेकिन असली शो विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल ने दिखाया। जुरेल ने 42 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उन्होंने मिडिल ओवर्स में टीम को संभालते हुए अंत तक रन रेट को गिरने नहीं दिया। उनकी यह पारी राजस्थान के बड़े स्कोर की नींव साबित हुई।
कप्तान रियान पराग हालांकि इस मैच में ज्यादा बड़ा योगदान नहीं दे सके और 8 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं शिमरोन हेटमायर ने आते ही तेज बल्लेबाज़ी करते हुए 8 गेंदों में 18 रन बनाए, जिससे टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा। अंत में रवींद्र जडेजा और जोफ्रा आर्चर नाबाद लौटे और टीम को 210 तक पहुंचाने में मदद की।
गुजरात की शुरुआत मजबूत रही, जहां कुशाग्र 18 रन बना आउट हो गए लेकिन साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 44 गेंदों में 73 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, जिससे गुजरात की रन गति बरकरार रही।
हालांकि मिडिल ऑर्डर में विकेट जल्दी-जल्दी गिरते रहे, लेकिन जोस् बटलर (26) और अंत में राहुल तेवतिया (12) ने तेजी से रन जोड़कर टीम को जीत की तरफ लेकर जाने का प्रयास किया लेकिन उनके आउट होने पर स्थिति खराब हो गई, स्कोर 161/7 हो गया।
अंत में राशिद खान और रबाडा ने धमाका करते हुए टीम को लक्ष्य के करीब लेकर चले गए। अंतिम ओवर में 11 रन की दरकार की थी, इस समय राशिद खान और रबाडा रन नहीं बना पाए। राशिद खान 24 रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट पर 204 के स्कोर पर रोककर 6 रन से मैच अपने नाम कर लिया। इस सीजन रॉयल्स की यह लगातार दूसरी जीत है।












Click it and Unblock the Notifications