Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज
Ramayan: निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज हुए इसके पहले टीजर ने दर्शकों के बीच उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है।
टीजर रिलीज के बाद बढ़ा एक्साइटमेंट
करीब 4000 करोड़ रुपये के विशाल बजट में बन रही फिल्म 'रामायण' की झलक में रणबीर कपूर पहली बार भगवान श्रीराम के रूप में नजर आए और उनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

एक नहीं, दो अवतार-राम और परशुराम
-फिल्म के टीजर के रिलीज होने के बाद रणबीर कपूर ने खुद इस बात की पुष्टि की कि वह इस मूवी में डबल रोल निभा रहे हैं।
भगवान श्रीराम
भगवान परशुराम (भगवान विष्णु का अवतार)
-रणबीर कपूर ने बताया कि दोनों किरदारों को निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि भगवान राम और परशुराम, दोनों ही विष्णु के अवतार हैं और इनकी भूमिका निभाना किसी भी अभिनेता के लिए गर्व की बात है।
टीजर का वो सीन जिसने बढ़ाई चर्चा
टीजर में एक खास सीन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। एक दृश्य में भगवान राम को एक विशाल अस्त्र-शस्त्र के साथ दिखाया गया है, जिसे दर्शक परशुराम के शस्त्र से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि परशुराम का चेहरा टीजर में नहीं दिखता लेकिन इस सीन ने कहानी को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
किरदार को समझने का रणबीर कपूर का तरीका
रणबीर कपूर ने अपने अभिनय के प्रोसेस पर भी खुलकर बात की। उनका मानना है कि सिर्फ लुक या आवाज बदलना ही काफी नहीं होता बल्कि किरदार की आध्यात्मिकता और भावनात्मक गहराई को समझना बेहद जरूरी है। रणबीर कपूर ने कहा- जब आप किसी किरदार के मूल्यों और उसके उद्देश्य को समझ लेते हैं तो अभिनय अपने आप आसान हो जाता है।
पहले भी निभा चुके हैं डबल रोल
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे। इससे पहले वह फिल्म 'शमशेरा' (2022) में भी डबल रोल निभा चुके हैं, जहां उन्होंने शमशेरा और उनके बेटे बल्ली का किरदार निभाया था।
भगवान राम का किरदार निभाने पर क्या बोले रणबीर कपूर?
रणबीर कपूर ने इस फिल्म को अपने करियर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम जैसे महान चरित्र को अभिनय नहीं किया जा सकता बल्कि उसे सम्मान और आस्था के साथ प्रस्तुत करना होता है। रणबीर कपूर ने कहा- एक कलाकार और एक भारतीय के रूप में, ये मेरे लिए आस्था और जिम्मेदारी दोनों है।
फिल्म 'रामायण' की दमदार स्टार कास्ट
जानकारी के अनुसार फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर के साथ साथ कई बड़े कलाकारों ने काम किया है। फिल्म में जहां रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे, वहीं माता सीता का रोल साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी निभा रही हैं। लक्ष्मण के रोल में एक्टर रवि दूबे दिखाई देंगे। हनुमान का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं। फिल्म में रावण की भूमिका में साउथ के फेमस एक्टर यश नजर आएंगे।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'
फिल्म 'रामायण' दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट साल 2026 में दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा जबकि इसका दूसरा भाग साल 2027 के दीवाली के खास अवसर पर रिलीज होगा।
आस्था का भव्य सिनेमाई रूपांतरण
आपको बता दें कि 'रामायण' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का भव्य सिनेमाई रूपांतरण बनने जा रही है। रणबीर कपूर का डबल रोल (राम और परशुराम) इस प्रोजेक्ट को और भी खास बना रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर ये महाकाव्य दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।












Click it and Unblock the Notifications