Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही
Nita Ambani and Ranveer Singh Dance: मुंबई में आयोजित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की तीसरी सालगिरह का जश्न सितारों से सजा रहा लेकिन इस शाम की असली लाइमलाइट चुरा ले गए 'धुंरधर' के हमजा यानी रणवीर सिंह। अपने एनर्जेटिक अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने इवेंट में ऐसी परफॉर्मेंस दी कि हर कोई बस उन्हें ही देखता रह गया।
'गल्लां गुडियां' गाने पर नीता अंबानी संग थिरके रणवीर सिंह
इवेंट से सामने आए वायरल वीडियो में रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के सुपरहिट गाने 'गल्लां गुडियां' पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये रही कि इस मस्ती में उनके साथ नीता अंबानी भी शामिल हो गई थीं। दोनों की केमिस्ट्री और एनर्जी ने माहौल को और भी खास बना दिया था। वहीं पास में बैठे मुकेश अंबानी इस पल को मुस्कुराते हुए इन्जॉय करते दिखे।

स्टेज पर सिंगर्स संग भी दिखा अलग अंदाज
एक दूसरे वीडियो में रणवीर सिंह मशहूर सिंगर्स शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आए। इस दौरान शंकर महादेवन ने रणवीर सिंह का हाथ उठाया जैसे उनकी जीत का ऐलान कर दिया हो। ऑडियंस ने भी जोरदार तालियों और चीयर के साथ इस पल को और खास बना दिया था।
लोगों ने रणवीर सिंह के लिए कही ऐसी बात
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि कुछ समय पहले तक उन्हें उनकी एनर्जी के लिए ट्रोल किया जाता था लेकिन आज वही एनर्जी उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई है। फैंस का मानना है कि रणवीर सिंह ने हमेशा खुद के प्रति सच्चे रहकर लोगों का दिल जीता है।
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता का भी जश्न मना रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'धुरंधर 2' गत 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 15 दिनों घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 959.37 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है जबकि मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1523.58 करोड़ रुपए है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।
एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज हैं रणवीर सिंह
फिल्म 'धुरंधर 2' साल 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' का सीक्वल है, जिसने पहले ही दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी। रणवीर सिंह एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि वह सिर्फ बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज हैं। चाहे बॉक्स ऑफिस पर सफलता हो या लाइव इवेंट में परफॉर्मेंस, रणवीर हर जगह अपना जादू बिखेरना जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications