West Bengal Elections 2026: भाजपा ने जारी की उम्‍मीदवारों की पांचवीं लिस्‍ट, किसे कहां से मिला मौका?

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) जमकर चुनाव प्रचार में जुटी है। इसी बीच भाजपा ने 4 मार्च (शनिवार) को अपने उम्‍मीदवाारों की पांचवीं लिस्‍ट जारी कर दी है।

भाजपा ने जारी की पांचवीं उम्मीदवार लिस्‍ट

इस लिस्‍ट में पांच और उम्मीदवारों के नाम शामिल है। नई दिल्ली में भाजपा के उम्‍मीदवारों की पांचवी लिस्‍ट जारी होने के बाद राज्य में चुनावी हलचल तेज हो गई है।

Bengal Elections 2026

5 उम्‍मीदवारों को कहां से मिल मौका?

पार्टी द्वारा जारी नवीनतम सूची के अनुसार, भाजपा ने दमदम उत्तर से सौरव सिकदार, कृष्णानगर उत्तर से तारकनाथ चटर्जी और कल्याणी सीट से अनुपम बिस्वास को मैदान में उतारा है। इसके अतिरिक्त, अनिंद्य राजू बनर्जी को मध्यग्राम से टिकट दिया गया है और रुद्रप्रसाद बनर्जी उलूबेरिया पूर्व से अपनी किस्मत आजमाएंगे।

भाजपा ने 292 सीटों पर उतारे अपने प्रत्याशी

इस पांचवी लिस्‍ट के बाद भाजपा ने अब तक पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 292 पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। वहीं, राज्य की प्रमुख सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा से पहले ही सभी 294 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्य में मतदान दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को निर्धारित है। इन चुनावों के परिणामों की घोषणा 4 मई को की जाएगी।

चुनावी बिगुल बजने के साथ ही सभी राजनीतिक दल अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी कर रहे हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में प्रचार अभियान और भी तेज हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+