Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास
Friday OTT Release: वीकेंड का मूड सेट हो चुका है और एंटरटेनमेंट की दुनिया आपको बांधे रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। आज यानी 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को OTT प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जो हर तरह के दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।
OTT लाइनअप हर मूड के लिए परफेक्ट ऑप्शन लेकर आया है
चाहे आप हल्की-फुल्की कॉमेडी से रिलैक्स करना चाहते हों, किसी इमोशनल कहानी में खो जाना चाहते हों या फिर एक्शन और थ्रिल का मजा लेना चाहते हों, इस बार का OTT लाइनअप हर मूड के लिए परफेक्ट ऑप्शन लेकर आया है। तो अगर आप भी इस वीकेंड घर बैठे फुल ऑन एंटरटेनमेंट का प्लान बना रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और सटायर से भरपूर फिल्म-वेब सीरीज रिलीज
इस शुक्रवार OTT पर हर तरह के दर्शकों के लिए कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और सटायर से भरपूर कंटेंट मौजूद है। ऐसे में अगर आप घर बैठे एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेना चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है।
मामला लीगल है 2
वेब सीरीज 'मामला लीगल है' का दूसरा सीजन- 'मामला लीगल है 2' फिर से दर्शकों को हंसी और व्यंग्य का डबल डोज देने आ गया है। इस बार रवि किशन का किरदार वीडी त्यागी वकालत छोड़ जज बनने का सपना देख रहा है। पटपड़गंज कोर्ट के अजीबोगरीब केस और मजेदार किरदार इस शो को फिर से खास बनाते हैं।
सितारे जमीन पर
फिल्म 'सितारे जमीन पर' एक इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है, जिसमें आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं। कहानी एक ऐसे कोच की है, जिसे सजा के तौर पर दिव्यांग खिलाड़ियों की टीम को ट्रेनिंग देनी पड़ती है और यही सफर उसकी जिंदगी बदल देता है।
भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन
पॉपुलर शो 'भाभीजी घर पर हैं' से प्रेरित फिल्म 'भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' मूवी की कहानी एक मजेदार रोड ट्रिप पर आधारित है। जब तिवारी और विभूति की मुलाकात दो सनकी गैंगस्टर भाइयों (रवि किशन और मुकेश तिवारी) से होती है, तो उनकी छुट्टियां हंसी के धमाके में बदल जाती हैं।
मां का सम
'मां का सम' एक इमोशनल फैमिली ड्रामा मूवी है, जिसमें मोना सिंह और मिहिर आहूजा नजर आते हैं। एक मैथ जीनियस बेटा अपनी मां के लिए परफेक्ट पार्टनर ढूंढने निकलता है, वो भी गणित के फॉर्मूलों के सहारे।
ब्लडहाउंड्स 2
'ब्लडहाउंड्स 'का दूसरा सीजन और ज्यादा खतरनाक और रोमांचक हो गया है। नई कहानी में एक खतरनाक विलेन की एंट्री होती है, जो हीरोज की जिंदगी में बड़ा तूफान लाता है।
गैंग्स ऑफ गैलिसिया 2
'गैंग्स ऑफ गैलिसिया' का नया सीजन ड्रग्स नेटवर्क और क्राइम की गहरी दुनिया को दिखाता है। कहानी एना और डैनियल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को एक खतरनाक जाल में फंसा पाते हैं।
योर फ्रेंड्स एंड नेबर्स 2
'योर फ्रेंड्स एंड नेबर्स 2' (Your Friends & Neighbors) के दूसरे सीजन में जॉन हैम एक ऐसे शख्स के किरदार में हैं, जो बाहर से आम आदमी और अंदर से चोर है लेकिन उसकी जिंदगी में तब ट्विस्ट आता है, जब एक रहस्यमयी पड़ोसी उसके राज जान लेता है।












Click it and Unblock the Notifications