लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो
Dipika Kakar Health: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने एक बार फिर अपनी हेल्थ को लेकर चिंता जताई है। हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए उन्होंने बताया है कि कैंसर के इलाज के बाद अब उनके शरीर में एक छोटा सिस्ट (Cyst) दोबारा सामने आया है, जिसने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया है।
व्लॉग में छलका दर्द, फिर सामने आई नई परेशानी
दीपिका कक्कड़ ने बताया कि इस सिस्ट के बार में जानने के बाद से उनकी हालत फिर से खराब होने लगी है। वह पिछले कुछ दिनों से व्लॉग शूट कर रही थीं लेकिन मानसिक स्थिति ठीक न होने की वजह से उसे पूरा नहीं कर पा रही थीं।

'1.3 सेंटीमीटर सिस्ट ने डरा दिया'
दीपिका कक्कड़ ने खुलासा किया है कि उनके शरीर में 1.3 सेंटीमीटर का एक सिस्ट पाया गया है। उन्होंने कहा- ये दोबारा होना मुझे अंदर से हिला गया। मैं सोच में पड़ गई कि ऐसा क्यों हो रहा है। ये खबर उनके लिए अचानक आई है और इसने उन्हें भावनात्मक रूप से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने अपने फैंस से दुआ मांगने के लिए कहा है।
महिलाओं की ताकत पर कही दिल छू लेने वाली बात
-अपने इस अनुभव के दौरान दीपिका कक्कड़ ने महिलाओं के शरीर और उनकी मजबूती पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का शरीर बेहद जटिल होता है। महिलाओं के शरीर में हॉर्मोनल बदलाव, पीरियड्स, मूड स्विंग्स और कई तरह की बीमारियां लगी रहती हैं।
-इन सबके बावजूद महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को मजबूती से संभालती हैं। दीपिका कक्कड़ ने सभी महिलाओं के जज्बे को सलाम भी किया।
हेल्थ ने बदली दीपिका कक्कड़ की लाइफस्टाइल
-दीपिका कक्कड़ ने बताया कि अब उनका लाइफस्टाइल पहले जैसी नहीं रहा। थकान होने पर उन्हें तुरंत आराम करना पड़ता है। शारीरिक और मानसिक स्थिति को संतुलित रखना उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
-दीपिका कक्कड़ ने कहा- इलाज और भविष्य को लेकर कई बार चीजें भारी लगने लगती हैं। कई बार हालात इतने मुश्किल हो जाते हैं कि मुझे खुद समझ नहीं आता कि मैं क्या महसूस कर रही हूं।
स्टेज 2 लिवर कैंसर से लड़ाई
दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ महीनों से लिवर कैंसर (स्टेज 2) से जूझ रही हैं। जून 2025 में एक्ट्रेस की ट्यूमर हटाने की सर्जरी हुई थी। इसके बाद कीमोथेरेपी और इलाज का लंबा दौर चला। रिकवरी की धीमी लेकिन मजबूत प्रक्रिया हुई। दीपिका अपने यूट्यूब चैनल पर अपने इस पूरे सफर को खुलकर शेयर करती रही हैं ताकि उनके फैंस उनसे जुड़े रहें।
पति शोएब इब्राहिम का मिला साथ
इस मुश्किल दौर में दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम लगातार उनके साथ खड़े हैं। दोनों अपने-अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस को अपडेट देते रहते हैं, जिससे उन्हें भरपूर सपोर्ट भी मिलता है।
मुश्किलों के बावजूद हिम्मत नहीं हार रहीं दीपिका
-जानकारी के अनुसार दीपिका कक्कड़ को टीवी शो 'ससुराल सिमर का' से घर-घर में पहचान मिली थी। इसके अलावा वह टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' की विनर भी रह चुकी हैं।
-दीपिका कक्कड़ की ये दर्दनाक जर्नी सिर्फ एक एक्ट्रेस की नहीं बल्कि एक ऐसी महिला की कहानी है जो हर मुश्किल के बावजूद हिम्मत नहीं हार रही। उनका ये खुलापन और साहस कई लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है।












Click it and Unblock the Notifications