Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dharmendra Death: इस एक्ट्रेस ने खुले आम जताई थी धर्मेंद्र को Kiss करने की इच्छा, बताया था हैंडसम मर्द

Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो में शुमार किया जाता था। लड़कियों के बीच उनकी दीवानगी इस कदर थी कि कई बार सिर्फ एक झलक पाने के लिए देश के दूर-दराज के इलाकों से मुंबई पहुंच जाती थीं। धर्मेंद्र को चाहनेवालों में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस भी रही हैं। रॉकी और रानी में धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने काम किया था। इस फिल्म में दोनों के किसिंग सीन की काफी चर्चा हुई थी।

दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी से जब इस बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने धर्मेंद्र की काफी तारीफ की थी। शबाना ने कहा था कि अगर मुझे पर्दे पर उन्हें किस करने का वाकई में मौका मिलता, तो मैं बहुत खुश होती। उनके जैसे हैंडसम एक्टर को कौन किस नहीं करना चाहेगा? वह इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत मर्द हैं।

Dharmendra Death

Dharmendra Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस भी थीं धर्मेंद्र की दीवानी

धर्मेंद्र ने 6 दशक से ज्यादा वक्त बॉलीवुड में बिताया और इस दौरान एक्शन, कॉमेडी, रोमांस समेत हर जॉनर की फिल्मों में काम किया। आखिरी वक्त तक वह सक्रिय रहे और अक्सर इवेंट में नजर आते थे। धर्मेंद्र की दीवानी सिर्फ आम लड़कियां नहीं थीं, बल्कि बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस भी रहीं। जया बच्चन से लेकर शबाना आजमी और शर्मिला टैगोर जैसी एक्ट्रेस उन्हें इंडस्ट्री का सबसे हैंडसम हीरो मानती थीं। शबाना आजमी ने तो खुले तौर पर कहा था कि वह बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत मर्द हैं।

यह भी पढ़ें: Dharmendra Last Film: आखिरी बार अब इस फिल्म में नजर आएंगे धर्मेंद्र, निधन से पहले आया पोस्टर, कब होगी रिलीज?

Dharmendra का मुंबई में अंतिम संस्कार

धर्मेंद्र के परिवार और इंडस्ट्री की करीबी लोगों के बीच मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया है। उनको आखिरी विदाई देने के लिए अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, अक्षय कुमार समेत कई स्टार्स पहुंचे। पत्नी हेमा मालिनी और बेटी एषा देओल भी अंतिम विदाई देने के लिए पहुंची। सलमान खान भी श्मशान घाट पहुंचे और इस दौरान वह बहुत इमोशनल नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें: Dharmendra Movies: 'अलविदा धर्मेंद्र'! वो 7 सुपरहिट फिल्में जिसने 'ही-मैन' को बनाया बॉलीवुड का लीजेंड

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+