केजरीवाल ने ट्विटर पर की ये गलतियां, लोगों ने खूब उड़ाया मजाक

केजरीवाल ने जिस युवक को गरीब बताते हुए उसे मोदी सरकार की ओर से लागू कि किए गए नोटबंदी के फैसले का शिकार बताया था वह एक चोर था।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहते हैं। रविवार को केजरीवाल इसी सक्रियता का शिकार हुए दो ट्वीट ऐसे थे जो कि फर्जी थे फिर भी केजरीवाल ने उन्हें रीट्वीट कर दिया। केजरीवाल का एक ट्वीट कानपुर ट्रेन हादसे से जुड़ा था जबकि दूसरा नोटबंदी पर था।

kejriwal

केजरीवाल ने एक ऐसे ट्वीट को शेयर किया जिसमें दिख रहे बच्चों को कानपुर ट्रेन हादसे का शिकार बताया गया था और कहा गया कि वे बच्चे अपने मां-बाप से बिछड़ गए हैं। लेकिन असलियत यह थी कि वह तस्वीर सीरिया के रिफ्यूजी बच्चों की थी। फोटो का कैप्शन था कि ये बच्चे रविवार सुबह हुए ट्रेन हादसे वाली जगह से मिले हैं। केजरीवाल ने बाद में बिना कोई सफाई दिेए ट्वीट को डिलीट कर दिया।

kejriwal tweet

केजरीवाल ने किया ये ट्वीट
इसके पहले केजरीवाल ने बैंक में आत्महत्या करने वाले एक युवक की तस्वीर रीट्वीट की थी और लिखा था, 'मोदी जी, ये देखिए। अब तो इस देश के लोगों पे रहम कीजिए। आख़िर क्या दुश्मनी है आपकी जनता से। ग़रीब की इतनी हाय मत लीजिए।'

केजरीवाल ने जिस युवक को गरीब बताते हुए उसे मोदी सरकार की ओर से लागू कि किए गए नोटबंदी के फैसले का शिकार बताया था वह एक चोर था। जो रात में चोरी की नीयत से बैंक घुसा था लेकिन पकड़े जाने के डर से बैंक में ही आत्महत्या कर ली। अभिषेक मिश्रा नाम के जिस शख्स ने तस्वीर को ट्वीट किया था उसने उसे डिलीट कर दिया।

kejriwal tweet
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+