Surya Temple Visit Row: मंदिर ट्रॉफी ले जाने के विवाद पर BJP सांसद ने लगाई कीर्ति आजाद की क्लास!
Surya Temple Visit Row: टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने टीम इंडिया के कैप्टन सूर्यकुमार यादव के ट्रॉफी हनुमान मंदिर ले जाने पर सवाल उठाया था। उनके इस बयान पर खिलाड़ियों की ही नहीं नेताओं की प्रतिक्रिया भी आ रही है। बंगाल चुनाव से पहले यह मुद्दा बड़ा राजनीतिक रंग ले सकता है। बीजेपी और एनडीए के कई सांसदों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया भी दी है।
इस मुद्दे पर बीजेपी सांसद नरहरि अमीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से व्यक्तिगत आस्था का मामला है। बीजेपी सांसद ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आस्था के अनुसार भगवान में विश्वास रखने का अधिकार है। इस पर बयान देना और विवाद खड़ा करना किसी भी तरह से ठीक नहीं है।

Surya Temple Visit Row: बीजेपी सांसद ने विवाद को बताया बेमतलब
Kirti Azad ने ट्रॉफी के मंदिर ले जाने पर उठाए थे सवाल
दरअसल टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा था कि हनुमान मंदिर में ट्रॉफी जिस तरह से लेकर गए हैं, क्या ऐसे ही सिराज इसे मस्जिद में लेकर जा सकते हैं? संजू सैमसन ट्रॉफी लेकर चर्च जा सकते हैं? उन्होंने यह भी कहा था कि 1983 में जब टीम जीती थी तो ट्रॉफी को किसी मंदिर लेकर नहीं गए थे। इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी।












Click it and Unblock the Notifications