US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले
Middle East US-Iran-Israel War 11th Day: अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर हमले तेज हो गए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री (सेक्रेटरी ऑफ वॉर) पीट हेगसेथ ने बड़ा ऐलान किया है कि आज ईरान के खिलाफ सबसे तीव्र हमलों का दिन होगा। उनका दावा है कि ईरान 'हताश और अकेला' पड़ गया है, उसकी मिसाइल लॉन्चिंग सबसे कम हो गई है, और वह 'बुरी तरह हार रहा है।'
हेगसेथ ने साफ शब्दों में कहा कि मुख्य लक्ष्य कि ईरान का डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस (रक्षा उद्योग आधार) खत्म करना और नौसेना को पूरी तरह तबाह करना। क्या ईरान 11 मार्च तक 'पूरी तरह खत्म' हो जाएगा? ट्रंप और हेगसेथ के बयानों से लगता है कि वे जल्दी जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन ईरान अभी भी पलटवार कर रहा है। आइए फैक्ट्स के साथ समझते हैं - क्या हो रहा है, क्या कह रहे हैं दोनों तरफ, और भारत पर असर...

Middle East War Latest Status: युद्ध का लेटेस्ट स्टेटस (10 मार्च 2026 तक) पर एक नजर
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी (US-इजरायल का नाम) शुरू हुए 11 दिन हो गए। शुरूआत 28 फरवरी को खामेनेई की मौत से हुई। अमेरिका का दावा है कि 5,000 से ज्यादा टारगेट्स पर हमले, ईरान की नेवी 'लार्जली नो मोर' (ज्यादातर खत्म), 30 से ज्यादा जहाज डूबे, एयर डिफेंस और मिसाइल कैपेबिलिटी 86-90% कम।
- ईरान का पलटवार: इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल अटैक (दूसरा दौर), UAE, कतर, बहरीन आदि पर हमले। दोहा (कतर) पर मिसाइलें - इंटरसेप्ट की गईं, लेकिन धमाके सुने गए। हाई अलर्ट जारी।
- करमान एयरपोर्ट: US-इजरायल ने हमला, पुराने विमान क्षतिग्रस्त, फ्यूल डिपो में आग। पहले मेहराबाद (तेहरान) और बुशहर एयरपोर्ट हिट।
- इजरायल पर: ईरान का दूसरा बैलिस्टिक मिसाइल अटैक - सायरन बजे, लेकिन ज्यादातर इंटरसेप्ट या खुले इलाकों में गिरे। कोई बड़ा नुकसान नहीं, लेकिन टेंशन हाई।
- ट्रंप का स्टैंड: युद्ध 'बहुत जल्द खत्म' होगा, 'वेरी कम्पलीट, प्रिटी मच'। लेकिन अगर होर्मुज स्ट्रेट बंद हुआ, तो '20 गुना जोर से' मारेंगे। ईरान से 'अनकंडीशनल सरेंडर' मांग रहे।
Hegseth Big Announcement On Iran: हेगसेथ का बड़ा ऐलान: आज का प्लान क्या?
पीट हेगसेथ (ट्रंप कैबिनेट में डिफेंस सेक्रेटरी) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईरान 'हताश' है, मिसाइल लॉन्च सबसे कम हुए। ईरान के मिसाइल स्टॉक लगभग खत्म हो गए हैं, हमारा लक्ष्य डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस(मिसाइल प्रोडक्शन फैक्टरियां) और नौसेना को पूरी तरह खत्म करना है। ईरान अब स्कूलों-हॉस्पिटलों से मिसाइल दाग रहा है (नागरिक जगहों से)।
पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान अकेला खड़ा है, उसके एलाइज (हिजबुल्लाह, हूती) भी कमजोर। गल्फ देश अब अमेरिका के साथ ज्यादा कोऑपरेट कर रहे। उधर, ट्रंप ने पहले ही कहा है कि 'हम बहुत आगे हैं, शेड्यूल से पहले।' लेकिन कोई फिक्स्ड एंड डेट नहीं - 'जब तक ऑब्जेक्टिव पूरा नहीं, जारी रहेगा।'
ईरान की तरफ से क्या जवाब?
ईरान कहता है कि हम तय करेंगे कब खत्म होगा। कोई सरेंडर नहीं। सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी ने ट्रंप को चेतावनी कि 'ईरान आपकी खोखली धमकियों से नहीं डरता। आपसे बड़े लोग भी हमें खत्म नहीं कर सके। खुद को खत्म मत करो!' आपको बता दें कि ईरान को नया सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (अली खामेनेई का बेटा) मिल चुका है। जो पूरी तरह कट्टर हैं और IRGC से जुड़े हैं।
Will Iran 'End' on 11 March: क्या 11 मार्च तक ईरान 'खत्म' हो जाएगा?
- हेगसेथ का ऐलान 'सबसे भयंकर हमले' का है, लेकिन युद्ध खत्म होने की कोई ऑफिशियल डेट नहीं।
- ट्रंप: 'बहुत जल्द खत्म', लेकिन 'इस हफ्ते नहीं'। ऑब्जेक्टिव - मिसाइल/न्यूक्लियर खत्म।
- ईरान: टूटेगा नहीं, लंबा खींचेगा। मिसाइल लॉन्चर्स 100-200 बचे, IRGC डिसेंट्रलाइज्ड।
हेगसेथ का ऐलान बड़ा है, लेकिन ईरान अभी लड़ रहा है। ट्रंप 'जीत' का दावा कर रहे, ईरान 'टिकाव' पर। 11 मार्च निर्णायक दिन हो सकता है, लेकिन पूरा 'खात्मा'? वक्त बताएगा। नजर रखें - तेल प्राइस, मिसाइल अटैक और डिप्लोमेसी पर।
-
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Hormuz China ships: ईरान ने चीन को दिया बड़ा झटका, होर्मुज में 2 बड़े चीनी जहाजों को खदेड़ा, टूट गई दोस्ती? -
IDF Collapse Alert: इजरायल के आर्मी चीफ का दावा- 'टूट सकती है फौज', नहीं मिल रहे नए फौजी, घिरने लगे नेतन्याहू! -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Netanyahu-Vance Clash: जंग के बीच आपस में भिड़े नेतन्याहू और जेडी वेंस, सवालों के घेरे में इजरायली PM की हरकते -
OI Exclusive: कश्मीर में ईरान के लिए जुटाए पैसों का भारत के खिलाफ होगा इस्तेमाल? आतंकी लगा रहे सेंध! -
Strait of Hormuz: भारत को मिले सुरक्षित मार्ग पर बोले मनोज तिवारी, 'यह बहुत बड़ी कूटनीतिक सफलता' -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications