Who is Jishnu Dev Varma? महाराष्ट्र में गर्वनर पद की ली शपथ, इस मशहूर राजघराने से रखते हैं ताल्लुक
Who is Jishnu Dev Varma? महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में जिष्णु देव वर्मा ने 10 मार्च, मंगलवार को मुंबई स्थित लोक भवन में आधिकारिक तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही उन्होंने देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक महाराष्ट्र के संवैधानिक प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली। इससे पहले वे तेलंगाना के राज्यपाल के पद संभाल चुके हैं।
जिष्णु देव वर्मा की नियुक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किए गए देशव्यापी प्रशासनिक फेरबदल के तहत हुई है। इस समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

राज्यपाल वर्मा अपनी पत्नी सुधा देव वर्मा के साथ कल ही मुंबई पहुंचे थे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री फडणवीस, एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे, मुंबई की महापौर रितु तावड़े, राज्य पुलिस प्रमुख सदानंद दाते और मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती सहित कई शीर्ष अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

कौन हैं जिष्णु देव वर्मा?
जिष्णु देव वर्मा पूर्वोत्तर भारत के एक अनुभवी राजनेता हैं, जो त्रिपुरा की राजनीति में अपनी लंबी पारी और महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाने जाते हैं। वर्मा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता के रूप में दशकों से पार्टी से जुड़े होने के लिए पहचाना जाता है।
जिष्णु देव वर्मा का त्रिपुरा के राजघराने से है ताल्लुक
जिष्णु देव वर्मा का जन्म 15 अगस्त, 1957 को त्रिपुरा के अगरतला में हुआ था। प्रसिद्ध माणिक्य राजघराने से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई कल्कत्ता विश्वविद्याल से इग्गिलश लिट्रेचर सब्जेक्ट में की। राजनीति में आने से पहले वे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे।
जिष्णु देव वर्मा का राजनीतिक सफर
वर्मा ने 1996, 1998 और 1999 में त्रिपुरा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा था। अपने शुरुआती राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई प्रभावशाली पद संभाले, जिनमें 1989 से 1993 तक उत्तर पूर्वी परिषद की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में सेवा देना शामिल है।
जिष्णु देव वर्मा कब भाजपा में हुए थे शामिल?
1993 में, वे इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (INTACH) के त्रिपुरा चैप्टर के संयोजक और पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए ट्रस्ट के समन्वयक थे। उसी वर्ष वे भाजपा में शामिल हुए और बाद में त्रिपुरा से राष्ट्रीय परिषद के सदस्य चुने गए।कई वर्षों तक पार्टी के प्रमुख नेताओं में गिने जाते रहे।
त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री और तेलंगाना के गर्वनर
जिष्णु देव वर्मा 31 जुलाई 2024 - मार्च 2026 तक तेलंगाना के राज्यपाल और 2018 से 2023 तक त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने वित्त, ऊर्जा, ग्रामीण विकास और अन्य महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। प्रशासनिक अनुभव और राजनीतिक समझ के कारण उन्हें सरकार में अहम भूमिका मिली।












Click it and Unblock the Notifications