Mojtaba Khamenei Net Worth: मोजतबा खामेनेई के पास अथाह संपत्ति, कैसे करते हैं कमाई? दुबई से यूरोप तक प्रॉपर्टी
Mojtaba Khamenei Net Worth 2026: ईरान की सत्ता में बड़ा बदलाव उस समय आया जब अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान की धार्मिक परिषद असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने 56 वर्षीय मोजतबा को यह जिम्मेदारी सौंपी।
लेकिन जैसे ही वह देश के सबसे ताकतवर पद पर पहुंचे, दुनिया भर में उनकी दौलत, विदेशी संपत्तियों और वित्तीय नेटवर्क को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोजतबा खामेनेई सिर्फ राजनीतिक तौर पर ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से भी बेहद ताकतवर माने जाते हैं। आइए जानते हैं उनकी संपत्ति कितनी है।

कितनी है मोजतबा खामेनेई की नेटवर्थ? (Mojtaba Khamenei Wealth Assets)
- मोजतबा खामेनेई की सटीक व्यक्तिगत संपत्ति सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि उनसे जुड़ी कई संपत्तियां शेल कंपनियों, ट्रस्ट और सहयोगियों के नाम पर दर्ज बताई जाती हैं।
- हालांकि कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के मुताबिक उनकी व्यक्तिगत संपत्ति करीब 3 अरब डॉलर से ज्यादा मानी जाती है। यह दौलत अलग-अलग निवेश, विदेशी बैंक खातों और वैश्विक रियल एस्टेट नेटवर्क के जरिए फैला हुआ बताया जाता है।
- हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि सुप्रीम लीडर बनने के बाद उनकी व्यक्तिगत संपत्ति से ज्यादा अहम वह आर्थिक तंत्र है जिस पर उनका प्रभाव बढ़ जाता है, जिसकी कुल कीमत अरबों डॉलर में बताई जाती है।
- दुबई से लंदन तक मोजतबा की आलीशान प्रॉपर्टी (Mojtaba Khamenei Luxury Properties Network)
- ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक खामेनेई परिवार के पास लंदन के बेहद पॉश इलाके बिशप्स एवेन्यू, जिसे "बिलियनेयर्स रो" भी कहा जाता है, में करीब 12 शानदार हवेलियां हैं।
- इन संपत्तियों की कीमत 13 करोड़ डॉलर से अधिक बताई जाती है और इनके बाहर निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहते हैं। हालांकि ये हवेलियां सीधे मोजतबा के नाम पर नहीं बल्कि उनके करीबी लोगों के नाम पर दर्ज बताई जाती हैं।
- इसके अलावा दुबई के मशहूर एमिरेट्स हिल्स इलाके में भी खामेनेई परिवार का एक लग्जरी विला बताया जाता है। इस इलाके को अक्सर दुबई का बेवर्ली हिल्स कहा जाता है।
यूरोप में होटल और कमर्शियल प्रॉपर्टी
मोजतबा खामेनेई के आर्थिक नेटवर्क का विस्तार यूरोप तक बताया जाता है। कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उनके नेटवर्क से जुड़े निवेशों में शामिल हैं
- जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में हिल्टन फ्रैंकफर्ट ग्रेवेनब्रुच होटल
- स्पेन के मालोर्का में एक अपस्केल होटल
- कनाडा के टोरंटो में फोर सीजन्स प्राइवेट रेजिडेंस का पेंटहाउस
- पेरिस में एक कमर्शियल बिल्डिंग
बताया जाता है कि सिर्फ यूरोप में ही उनकी संपत्तियों की कीमत करीब 40 करोड़ पाउंड यानी लगभग 4 हजार करोड़ रुपये तक हो सकती है।
शेल कंपनियों और विदेशी खातों का नेटवर्क
जांच रिपोर्टों के मुताबिक खामेनेई के आर्थिक नेटवर्क में ऑफशोर कंपनियों और वित्तीय मध्यस्थों का जटिल जाल शामिल है।
इनके जरिए यूरोप, खाड़ी देशों और उत्तरी अमेरिका में लग्जरी रियल एस्टेट में निवेश किया गया है। कई संपत्तियां सीधे उनके नाम पर नहीं बल्कि ट्रस्ट, शेल कंपनियों या तीसरे पक्ष के जरिए खरीदी गई बताई जाती हैं। कुछ रिपोर्टों में स्विस बैंक खातों और विदेशी निवेश फंड्स का भी जिक्र किया गया है।
मोजतबा खामेनेई की कमाई का असली स्रोत क्या है? (Mojtaba Khamenei Income Sources)
विश्लेषकों के मुताबिक मोजतबा खामेनेई की आर्थिक ताकत का सबसे बड़ा स्रोत ईरान का राष्ट्रीय आर्थिक नेटवर्क 'स्लश फंड' यानी 'सेताद' (Setad) माना जाता है। सेताद का पूरा नाम Execution of Imam Khomeini's Order है। यह संस्था 1980 के दशक में बनाई गई थी, जिसका मकसद ईरानी क्रांति के बाद छोड़ी गई संपत्तियों का प्रबंधन करना था।
समय के साथ यह संस्था एक विशाल कारोबारी समूह में बदल गई, जिसके पास दसियों अरब डॉलर की संपत्ति होने का अनुमान है। यह नेटवर्क बैंकिंग और फाइनेंस, टेलीकॉम, फार्मास्यूटिकल, रियल एस्टेट, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल कई क्षेत्रों में सक्रिय है।
धार्मिक फाउंडेशन और आर्थिक साम्राज्य
ईरान की अर्थव्यवस्था में धार्मिक संस्थाओं का भी बड़ा प्रभाव है। इन्हें बोनयाद (Bonyads) कहा जाता है। इनमें से एक प्रमुख संस्था मोस्तजाफान फाउंडेशन है, जिसके पास सैकड़ों कंपनियां और उद्योग बताए जाते हैं। यह फाउंडेशन फैक्ट्रियां,खदानें, होटल, कृषि परियोजनाएं जैसे कई क्षेत्रों में सक्रिय है। इसकी संपत्ति 10 अरब डॉलर से अधिक आंकी जाती है।
रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से भी मजबूत संबंध
ईरान की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ा हुआ है। IRGC के पास निर्माण, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियां हैं। इनमें सबसे शक्तिशाली कंपनी खातम अल-अनबिया कंस्ट्रक्शन हेडक्वार्टर मानी जाती है। यह कंपनी तेल-गैस परियोजनाओं, हाईवे, बांध और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अरबों डॉलर के प्रोजेक्ट संभालती है।
अमेरिका के प्रतिबंध और निगरानी
मोजतबा खामेनेई पर अमेरिका ने 2019 में प्रतिबंध लगाया था। उन पर सुप्रीम लीडर के कार्यालय और ईरान की सुरक्षा व्यवस्था में प्रभावशाली भूमिका निभाने के आरोप लगाए गए थे। अमेरिका और ब्रिटेन की एजेंसियां लगातार उन नेटवर्क की जांच करती रही हैं जिनका संबंध ईरानी नेतृत्व से बताया जाता है।
मोजतबा खामेनेई का निजी जीवन भी चर्चा में (Mojtaba Khamenei Personal Life)
मोजतबा खामेनेई की शादी ईरान के पूर्व संसद अध्यक्ष गुलाम-अली हद्दाद-अदेल की बेटी जहरा हद्दाद-अदेल से हुई थी। हालांकि हालिया इजरायली हमलों में जहरा की भी मौत होने की खबर सामने आई है। मोजतबा के तीन बच्चे बताए जाते हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से उनके बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती।
FAQs मोजतबा खामेनेई की संपत्ति को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल?
1. मोजतबा खामेनेई की कुल संपत्ति कितनी है?
अलग-अलग रिपोर्टों के मुताबिक उनकी व्यक्तिगत संपत्ति लगभग 3 अरब डॉलर या उससे अधिक आंकी जाती है, हालांकि आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है।
2. मोजतबा खामेनेई की संपत्तियां किन देशों में हैं?
रिपोर्ट्स के अनुसार उनके नेटवर्क से जुड़ी संपत्तियां लंदन, दुबई, जर्मनी, स्पेन, कनाडा और फ्रांस जैसे देशों में बताई जाती हैं।
3. 'सेताद' क्या है और इसका खामेनेई से क्या संबंध है?
सेताद एक विशाल आर्थिक संस्था है, जो ईरान की कई कंपनियों और निवेशों को नियंत्रित करती है। इसकी संपत्ति दसियों अरब डॉलर आंकी जाती है और सुप्रीम लीडर को इस पर प्रभावशाली नियंत्रण माना जाता है।
4. क्या मोजतबा खामेनेई पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हैं?
जी हां। अमेरिका ने 2019 में उन पर प्रतिबंध लगाया था, क्योंकि उन्हें ईरान की सत्ता और सुरक्षा नेटवर्क में प्रभावशाली भूमिका निभाने वाला माना गया था।
5. सुप्रीम लीडर बनने के बाद उनकी ताकत क्यों बढ़ जाती है?
क्योंकि इस पद के साथ उन्हें ईरान के कई आर्थिक फाउंडेशन, निवेश संस्थानों और सैन्य नेटवर्क पर प्रभावशाली नियंत्रण मिल जाता है, जिनकी कुल संपत्ति अरबों डॉलर में बताई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications