सोना-चांदी नहीं, शादी से पहले पाकिस्तानी लड़की ने अपने शौहर से की ये डिमांड, Video देख कहेंगे वाह!

इस्लामाबाद। भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में कोरोना वायरस संकट के बीच भी धूम-धाम से शादियां हो रही हैं। दुनिया की कोई भी लड़की हो अपनी शादी के मौके पर उसे उम्मीद होती है कि उसका पति कुछ अच्छा सा गिफ्ट देगा। कई बार तो लड़कियां खुद अपने पति के सामने मनपसंद डिमांड रख देती हैं, ऐसी ही एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। दुल्हन बनीं लड़की ने अपने होने वाले पति से कुछ ऐसी डिमांड की जिसके लिए उसकी प्रशंसा करते लोग नहीं थक रहे हैं।

पाकिस्तानी दुल्हन का वीडियो वायरल

पाकिस्तानी दुल्हन का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में दुल्हन के जोड़े में बैठी पाकिस्तानी लड़की का नाम नायला शमाल है। वह पाकिस्तान के मरदान की रहने वाली है। वीडियो में नायला कहती हैं, 'जैसा की आप सभी जानते हैं मैंने 'हक मेहर' के रूप में एक लाख की किताबें मांगी हैं। इसकी वजह यह है कि एक तरफ हमारे मुल्क में महंगाई बहुत ज्यादा है, महंगाई की वजह से हम ये सब चीजें खरीद नहीं सकते। दूसरी वजह यह भी है कि लोग किताबों की कद्र नहीं करते।'

सोना-चांदी नहीं पति से मांगी किताबें

सोना-चांदी नहीं पति से मांगी किताबें

नायला शमाल आगे कहती हैं, 'कई लड़कियां अपने पति से सोना-चांदी मांगती हैं लेकिन एक लेखक होने के नाते मैं यह कहना चाहती हूं कि अगर हम किताबों की कद्र नहीं करेंगे तो दूसरे लोगों से क्या उम्मीद करें। मेरे इस 'हक मेहर' मांगने की असल वजह यह है कि हमें खुद किताबों की कद्र करनी चाहिए ताकि दूसरों को भी हमारी नसीहत पर अमल करने को हम कह सकें।' सोशल मीडिया पर किताबों के लिए नायला शमाल के इस भावना की काफी तारीफ हो रही है।

किताबों से है बेहद प्यार

किताबों से है बेहद प्यार

नायला शमाल के इस वीडियो संदेश को मोना फारूक अहमद नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मूलरूप से मरदान की रहने वाली दुल्हन नायला शमाल ने हक मेहर में पति से एक लाख रुपए के किताबों की डिमांड की है। दूल्हा और दुल्हन दोनों की लेखक हैं। किताबों से कितना प्यार है इन्हें?' नायला का किताबों के लिए ये प्यार वायरल हो गया है। 57 सेकंड की क्लिप पर एक लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है।

भारत में भी हो रही दुल्हन की तारीफ

भारत में भी हो रही दुल्हन की तारीफ

नायला शमाल का ये वीडियो संदेश सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी वायरल हो गया है। यहां के इंटनरेट यूजर्स ने नायला के विचारों की प्रशंसा की और वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। पहले तो उनकी बातों पर किसी को यकीन नहीं हुआ, लेकिन अब जमकर उनकी तारीफ हो रही है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और महिला की खूब सराहना कर रहे हैं। हालांकि नायला शमाल की ये डिमांड पूरी हुई या नहीं, इसका पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: Viral Video: गरीब पाकिस्तान की अमीरी नहीं हुई कम, शादी में दूल्हे के भाई ने हेलीकॉप्टर से बरसाए अंधाधुंध नोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+