Aaj Ka Final Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का फाइनल मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ka Final Match Free Mei Live Kaise Dekhe: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार यानी आज भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। यदि भारत आज जीतता है तो वह न केवल तीन बार खिताब जीतने वाला पहला देश बनेगा, बल्कि अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम भी बन जाएगा।
सेमीफाइनल में भारत को मिली थी दमदार जीत (Aaj Ka Final Match Free Mei Live Kaise Dekhe)
भारत ने मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया था। उस मैच में जैकब बेथेल के शानदार शतक के बावजूद जसप्रीत बुमराह की सटीक गेंदबाजी और टीम इंडिया के धैर्य ने जीत सुनिश्चित की थी। आज के मैच में भी सभी की निगाहें बुमराह और संजू सैमसन पर होंगी, जो इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।

फ्री मैच देखने का क्या तरीका
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला के लिए टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा। जबकि मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी। इस मुकाबले डिश टीवी के डीडी स्पोर्ट्स पर फैंस फ्री में देख सकते हैं।
कौन किस पर रहा है भारी?
भारतीय टीम में संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की आक्रामक सलामी जोड़ी है, जबकि मध्यक्रम में तिलक वर्मा और शिवम दुबे गहराई देने का काम करते हैं। दूसरी ओर मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली न्यूज़ीलैंड टीम बेहद संतुलित है। फिन एलेन की पावर-हिटिंग और रचिन रवींद्र की ऑलराउंडर क्षमता भारत के लिए बड़ी चुनौती पेश करेगी। अहमदाबाद के विशाल मैदान पर सवा लाख से अधिक फैंस का शोर भारतीय खिलाड़ियों के लिए '12वें खिलाड़ी' का काम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications