Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 विश्व कप

Aaj Ka Match Kon Jeeta: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। कीवी टीम इस बड़े स्कोर का पीछा करने में नाकाम रही और मुकाबला हार गई, टीम इंडिया तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई।

पारी की शुरुआत से ही अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने आक्रामक रुख अपनाया। संजू सैमसन ने महज 46 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके जड़े। वहीं, उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाकर कीवी गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया, उन्होंने 18 गेंदों में ही फिफ्टी जमा डाली, दोनों की पारियों की बदौलत भारत ने पावरप्ले में ही रिकॉर्ड तोड़ स्कोर बना लिया था।

aaj ka match kon jeeta

मध्यक्रम में इशान किशन ने अपनी फॉर्म जारी रखते हुए 25 गेंदों में 54 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए, लेकिन अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन ठोककर स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया। हार्दिक पांड्या ने भी 18 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत रही। फिन एलन के रूप में कीवी टीम का पहला विकेट गिरा, वह 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसला शुरू हो गया। टिम साइफर्ट ने जरूर कुछ अच्छे शॉट जड़ते हुए फिफ्टी जमाई। वह 26 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड को लगातार झटके लगे और आधी टीम 72 के कुल स्कोर पर आधी टीम आउट हो गई। 10 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 88 रन था। डैरिल मिचेल ने कुछ प्रयास किया लेकिन वह भी 11 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए और टीम इंडिया ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली।

अंत में कीवी टीम 160 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई और टीम इंडिया ने अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करा लिया। भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार और ओवरऑल तीसरी बार टी20 विश्व कप का टाइटल अपने नाम किया है। बुमराह ने धमाल मचाते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+