Viral Video: गरीब पाकिस्तान की अमीरी नहीं हुई कम, शादी में दूल्हे के भाई ने हेलीकॉप्टर से बरसाए अंधाधुंध नोट

इस्‍लामाबाद: दुनियाभर में बेरोजगारी और भूखमरी का रोना रोने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक हैरान करनी वाली वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में हेलीकॉप्टर से नोटों की बरसात की जा रही है, जिसको नीचे लूटने के लिए लोगों की धक्का-मुक्की चल रही है। वायरल वीडियो पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यहां एक शादी समारोह में बरातियों पर हेलीकॉप्‍टर से फूल और नोट बरसाए गए। आसमान से नोट बरसने की वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर तैर रही है।

Video viral money showered

खबर के मुताबिक दूल्हे के भाई विदेश में रहते हैं और वे भाई की शादी के लिए पाकिस्तान आए थे। उन्होंने नोट और फूलों की बारिश करने के लिए हेलीकाप्टर किराए पर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि नोटों की बरसात होते देख लोगों में लूटने की होड़ मच रही है। लोग गाड़ियों पर चढ़ते रुपए लूट रहे है। आप देख सकते है कि कैसे शादी वाले घर से नोटों की लगातार बारिश की जा रही है।

वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि शादी की खुशी में एक एक घंटे तक नोटों की बारिश की गई। दूल्हे का भाई और रिश्तेदार दुकान की छत पर चढ़ गए और 20 लाख रुपए उड़ा दिए। एक सच्चाई ये भी है कि दुनिया के कई देशों में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी लोग रहते हैं। ऐसे में जब वो अपने देश लौटते है तो वहां पर वो बहुत खर्च करते हैं।

वीडियो से इतर पाकिस्तान की हालत

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को रोकने में नाकाम हैं। बड़े पैमाने पर विदेशों से कर्ज लेकर इमरान पाकिस्तान को कर्ज के जाल में फंसा रहे है। कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कर्ज के जाल में फंसे पाक के हर नागरिक पर एक लाख 75 हजार रुपये का कर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+