Aaj Ke Final Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के फाइनल मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच रविवार को होने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच शुरू होने में कुछ घंटों का समय रह गया है। इस मुकाबले में भारत अपना खिताब बचाने और इतिहास रचने के इरादे से उतरेगा। वहीं अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच और मौसम अपनी ही चाल चलने को तैयार हैं।
पिच से किसे मिलेगी मदद (Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga)
इस फाइनल के लिए क्यूरेटर्स ने एक बिल्कुल ताजी पिच तैयार की है, जिसमें 70% लाल मिट्टी और 30% काली मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप की काली मिट्टी वाली पिच के विपरीत, यह सतह अधिक उछाल और गति प्रदान करेगी। मैच के पहले 3-4 ओवरों में गेंद थोड़ी हिलेगी, जहां कीवी पेसर मैट हेनरी भारत के लिए खतरा बन सकते हैं।

ओस निभा सकता है अहम रोल
10 ओवर के बाद लाल मिट्टी सूखने लगेगी, जिससे गेंद थोड़ी रुककर आ सकती है। यहां हार्दिक पंड्या और लॉकी फर्ग्यूसन की 'कटर' गेंदे घातक साबित होंगी। संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे इन-फॉर्म बल्लेबाजों के लिए यह पिच शानदार होगी क्योंकि गेंद बल्ले पर सही ऊंचाई पर आएगी। अहमदाबाद में रविवार को दिन का तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। रात 8:30 बजे के बाद जब तापमान 30 डिग्री से नीचे गिरेगा, तब मैदान पर ओस गिरना शुरू होगी।
इतने बजे होगा टॉस
ओस गिरने के बाद वरुण चक्रवर्ती और मिचेल सेंटनर जैसे स्पिनर्स के लिए गीली गेंद को ग्रिप करना और टर्न कराना बेहद मुश्किल होगा। ओस के फैक्टर को देखते हुए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा ताकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाए। मैच की शुरुआत शाम सात बजे होगी, जिसके लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम को साढ़े बजे किया जाएगा।
भले ही इस मैदान पर टीमें अक्सर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीती हैं, लेकिन इस फाइनल में 200 रन का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता। दक्षिण अफ्रीका ने इसी टूर्नामेंट में यहां 213 रन बनाए थे। भारत ने भी इसी मैदान पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।












Click it and Unblock the Notifications