Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: टी20 विश्व कप का अंतिम पड़ाव आज आ गया है। एक महीने में 20 टीमों के बीच टक्कर के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला है। 20 ओवर के फॉर्मेट में चैम्पियन टीम का पता चल जाएगा। दोनों टीमें मजबूत दिख रही हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड में डफी को वापस लाया गया है, मैकॉन्ची को टीम से बाहर कर दिया गया है। टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा को एक बार फिर से मौका मिला है।
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें लीग स्टेज पर अलग-अलग ग्रुप में थीं, इस वजह से वहां कोई मुकाबला देखने को नहीं मिला था। सुपर आठ में आने के बाद न्यूजीलैंड ने अलग तरह का गेम दिखाया है। जिस तरह सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया, वह अलग लेवल का गेम था।

दूसरी तरफ टीम इंडिया को लीग चरण से लेकर सेमीफाइनल तक महज एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को 7 रनों की करीबी जीत मिली थी। टीम इंडिया को अपनी गेंदबाजी में दमखम दिखाने की आवश्यकता है।
आंकड़े भारत के खिलाफ (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)
हार्दिक पांड्या गेंदबाजी में अच्छा कर पा रहे हैं लेकिन बैटिंग में वह कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। इस कमी को सुधारने पर फाइनल में टीम इंडिया को फायदा हो सकता है। संजू सैमसन की फॉर्म टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है लेकिन आंकड़े न्यूजीलैंड के पक्ष में हैं। टी20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड को भारत ने कभी नहीं हराया है।
2023 में आया था मनहूस दिन (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का इतिहास खराब रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 के विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। आज कुछ जीत दर्ज करने के लिए टीम इंडिया को निश्चित रूप से अलग करना होगा।
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी












Click it and Unblock the Notifications