T20 World Cup 2026 : सच निकली मशहूर ज्योतिषी की भविष्यवाणी, भारत बना विश्वविजेता?
T20 World Cup 2026 : टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरा बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करके सफलता का नया इतिहास लिखा है। पूरा भारत इस वक्त खुशी से झूम रहा है। आपको बता दें कि मैच शुरू होने से पहले मशहूर ज्योतिषी ग्रीनस्टोन लोबो ने अपनी ज्योतिषीय गणना के आधार पर कहा था कि भारत ये ट्रॉफी जीत सकता है।
उनकी ये भविष्यवाणी सही साबित हो गई। गौरतलब है कि टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक लोबो ने कहा था कि 'भारत के इस मैच के जीतने की संभावना ज्यादा है क्योंकि सितारे उनके फेवर में हैं। इसके पीछे प्रबल कारण कैप्टन सू्र्य कुमार यादव हैं, जिनका जन्म 1990 में हुआ है, इनका प्लूटो जीरो डिग्री का है, जो कि बहुत ही कम लोगों में देखा जाता है।'

'ये सारे दुर्लभ संयोग को इनके पक्ष में करते हैं, तो वहीं दूसरी ओर संजू सैमसन और ईशान किशान, जिनकी अब तक की जर्नी वर्ल्ड कप में कमाल की रही है, उनके सितारे भी भारत की जीत के पक्ष में दिख रहे हैं। तो वहीं रिंकू सिंह का भी खेल कमाल रहा है , इन सब का कांबिनेशन भारत का पलड़ा मैच में भारी बनाता है।'
T20 World Cup 2026 Final match: टीम इंडिया पर मंगल और गुरु का सकारात्मक प्रभाव
लोबो के कहा था कि भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों की कुंडली में इस समय मंगल और गुरु का सकारात्मक प्रभाव है। मंगल ऊर्जा और आक्रामकता का ग्रह माना जाता है, जो टी20 जैसे तेज प्रारूप में अहम भूमिका निभाता है। गुरु का प्रभाव सफलता और बड़े अवसरों का संकेत देता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह समय भारतीय टीम के लिए अनुकूल है।
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड टीम को हमेशा 'डार्क हॉर्स' माना जाता
तो वहीं न्यूजीलैंड टीम की स्थिति की बात करें तो न्यूजीलैंड टीम को हमेशा 'डार्क हॉर्स' माना जाता है। उनकी टीम में अनुशासन और रणनीति मजबूत रहती है। हालांकि लोबो के अनुसार कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के ग्रह इस समय मिश्रित परिणाम दे सकते हैं। शनि का प्रभाव दबाव बढ़ा सकता है, ऐसे में आज का मैच रोमांचक हो सकता है इसलिए लोबो ने हिदायत भी दी है कि 'न्यूजीलैंड जैसी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता और मैच आखिरी ओवर तक रोमांचक रह सकता है।'
India vs New Zealand Match kaun jeeteg: कौन हैं ग्रीनस्टोन लोबो?
ग्रीनस्टोन लोबो भारत के प्रसिद्ध स्पोर्ट्स एस्ट्रोलॉजर माने जाते हैं। वे खिलाड़ियों की जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति और समय के प्रभाव के आधार पर खेलों के परिणामों का विश्लेषण करते हैं। कई बार उनकी भविष्यवाणियां चर्चा में भी रही हैं। उन्होंने शाहरुख खान की शानदार वापसी की बात कही थी तो वहीं एमएस धोनी के 2011 विश्व कप जीतने और रोहित शर्मा के 2023 विश्व कप प्रदर्शन जैसी कई सटीक भविष्यवाणियां भी उन्होंने पहले की थी और इस बार भी उनकी भविष्यवाणी सही निकली है।
क्रिकेट में ज्योतिष कितनी सटीक?
खेल विशेषज्ञों के अनुसार क्रिकेट पूरी तरह प्रदर्शन, रणनीति और खिलाड़ियों के फॉर्म पर निर्भर करता है। ज्योतिषीय विश्लेषण सिर्फ एक दृष्टिकोण हो सकता है, लेकिन मैदान पर अंतिम फैसला खिलाड़ियों के प्रदर्शन से ही तय होता है।












Click it and Unblock the Notifications