Gold Rate Today: जंग में ठंडी पड़ी सोने की कीमत! ₹5060 सस्ता गोल्ड, आपके शहर में आज क्या है 22K-18K का भाव?
Gold Rate Today 08 March 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजराइल तथा ईरान के बीच जारी युद्ध की खबरों के बीच आम तौर पर सोना महंगा हो जाता है, लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग दिख रही है। भारत में पिछले एक सप्ताह के दौरान सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोना करीब ₹5060 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट लगभग ₹4650 नीचे आया है। 8 मार्च 2026 को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,63,800 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹1,50,150 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ तीन दिनों के भीतर सोना करीब ₹8,720 सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखी गई है और तीन दिन में यह लगभग ₹29,125 तक टूट चुकी है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक यह गिरावट निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली यानी प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है।
Gold Rate Today In India: 08 मार्च 2026: देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
| शहर | 22 कैरेट (₹/10g) | 24 कैरेट (₹/10g) | 18 कैरेट (₹/10g) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 1,50,150 | 1,63,800 | 1,15,780 |
| मुंबई | 1,50,000 | 1,63,640 | 1,12,260 |
| अहमदाबाद | 1,50,050 | 1,63,700 | 1,12,300 |
| चेन्नई | 1,50,000 | 1,63,640 | 1,12,260 |
| कोलकाता | 1,50,000 | 1,63,640 | 1,12,260 |
| हैदराबाद | 1,50,000 | 1,63,640 | 1,12,260 |
| जयपुर | 1,50,150 | 1,63,800 | 1,15,780 |
| भोपाल | 1,50,050 | 1,63,700 | 1,12,300 |
| लखनऊ | 1,50,150 | 1,63,800 | 1,15,780 |
| चंडीगढ़ | 1,50,150 | 1,63,800 | 1,15,780 |
| पुणे | 1,47,690 | 1,63,640 | 1,10,760 |
| बेंगलुरु | 1,47,690 | 1,63,640 | 1,10,760 |
| पटना | 1,50,050 | 1,63,700 | 1,12,300 |
| नागपुर | 1,47,690 | 1,63,640 | 1,10,760 |
| सूरत | 1,50,050 | 1,63,700 | 1,12,300 |
| वडोदरा | 1,50,050 | 1,63,700 | 1,12,300 |
| इंदौर | 1,50,050 | 1,63,700 | 1,12,300 |
| कोच्चि | 1,47,690 | 1,63,640 | 1,10,760 |
| भुवनेश्वर | 1,47,690 | 1,63,640 | 1,10,760 |
| गुवाहाटी | 1,47,690 | 1,63,640 | 1,10,760 |
🔶Silver Rate In India 08 March 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)
सोने के साथ-साथ चांदी भी सस्ती हुई है। पिछले सप्ताह के दौरान चांदी की कीमत करीब ₹10,000 प्रति किलोग्राम तक नीचे आई है। 8 मार्च की सुबह चांदी का रेट लगभग ₹2,85,000 प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया।
वहीं शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी ₹600 टूटकर ₹2,71,700 प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 1.4% बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।
🔶अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
शुक्रवार 6 मार्च को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ₹1,100 घटकर ₹1,64,100 प्रति 10 ग्राम रह गई थी। कारोबारियों के अनुसार लगातार दूसरे दिन की मुनाफावसूली के कारण यह गिरावट देखने को मिली।
हालांकि वैश्विक स्तर पर सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत रहा। हाजिर सोना 14.70 डॉलर या 0.29% बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।
🔶 भारत में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं? (Gold Price Determination)
देश में सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों के आधार पर तय होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं का रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी, ज्वेलर्स की डिमांड और घरेलू बाजार की मांग-आपूर्ति इसका बड़ा आधार बनते हैं। इसके अलावा वैश्विक संकट, युद्ध, महंगाई और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग भी कीमतों को प्रभावित करती है।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications