बिहार: छपरा में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में आग के बाद विस्फोट, 6 लोगों की मौत
पटना, 24 जुलाई: बिहार के छपरा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। लगातार धमाकों के बाद एक मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। जिसके मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक अब तक पांच लोगों के मरने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि छपरा के खोदाईबाग गांव में पटाखा फैक्ट्री में आग गई, जिसके बाद जोरदार विस्फोट होने लग गए। हादसे की वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक जिस घर में धमाके हुए वहां पटाखा बनाने का काम किया जाता था। घर में हुए जोरदार विस्फोट के बाद पूरे मकान के परखच्चे उड़ गए। और बाकी के बचे हिस्से में भयानक आग लग गई। हादसा सुबह 10 से हुआ, जिसके बाद रुक-रुककर धमाके होते रहे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर छपरा सदर के एसडीपीओ कई थाने की पुलिस सहित फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।
सारण एसपी संतोष कुमार ने कहा कि धमाका इतना जोरदार था कि पूरा घर ढह गया। विस्फोट से एक घर के ढहने से 6 लोगों की मृत्यु हो गई। मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हम विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है।
इस हादसे में अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि मलबे में कई और लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि रेयाजू मियां और उसके भाई शब्बीर मियां का परिवार एक ही मकान में रहता था। हालांकि उनके आपराधिक गतिविधि में लिप्त होने की जानकारी ना ग्रामीणों को थी और ना ह ही पुलिस को थी।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications