'वो हरे गमझे डाल कर, कर रहे ये इशारा', अलीनगर में वोटिंग के दौरान बीजेपी कैंडिडेट मैथिली ठाकुर ने लगाए आरोप
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के अलीनगर से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने मतदान प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि मतदान केंद्रों पर कुछ लोग हरे रंग के गमछे और साड़ियां पहनकर मतदाताओं को डरा-धमका रहे थे। उनका इशारा था कि ये लोग एक खास पार्टी के लिए वोट डालने को प्रभावित कर रहे थे।

मैथिली ठाकुर ने आज तक को दिए इंटरव्यू में कहा, "सब हरा गमछा लेकर अंदर जाकर लोगों को घूरकर देख रहे हैं और जो महिलाएं हरी साड़ी में हैं, वे तीन नंबर, तीन नंबर करके इशारा कर रही हैं।" मैथिली ठाकुकर के अनुसार , यह मतदाताओं को भ्रमित करने और एक विशेष उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कराने का प्रयास था, जो कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।
बता दें लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर इस बार चुनावी मैदान में दरभंगा के अलीनगर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। मैथिली ठाकुर ने चुनाव के लिए कड़ी मेहनत की है और उन्हें उम्मीद है कि संगठन व जनता का भरपूर प्यार उन्हें मिलेगा।
पहली बार लड़ रही चुनाव?
मैथिली ठाकुर के लिए राजनीति और चुनाव का यह अनुभव बिल्कुल नया है, लेकिन अब उन्हें यह सब आसान लग रहा है। विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के बाद उन्हें यह अहसास हुआ कि चुनावी राजनीति में आना उनके जीवन का सबसे बेहतरीन फैसला था।
मैथिली ने आरजेडी के नौकरी के वादे को बताया अव्यवाहारिक
25 वर्षीय मैथिली ठाकुर ने विपक्षी आरजेडी के चुनावी वादों को जुमला बताया। इसके साथ उन्होंने अपने कम राजनीतिक अनुभव को स्वीकार करते हुए भी बिहार को एक व्यवहारिक समाधान देने पर जोर दिया।
मैथिली ठाकुर ने आरजेडी के चुनावी वादे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार के हर घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात व्यावहारिक नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं एक यथार्थवादी, व्यावहारिक विचार प्रक्रिया का पालन करती हूं जिसे जमीन पर लागू किया जा सकता है। मेरा माना है कि वो ही वादा करना, जिसे पूरा करना संभव न हो, "लोगों की भावनाओं के साथ खेलने" जैसा है।
अलीनगर के बैलेट बॉक्स में बंद हुआ मैथिली का चुनाव परिणाम
गौरतलब है कि 6 नवंबर को पहले चरण के मतदान में 3.75 करोड़ मतदाताओं ने 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया, जिसमें अलीनगर सीट भी शामिल थी। तेजस्वी यादव के 'हर घर नौकरी' के वादे पर निशाना साधते हुए मैथिली ठाकुर ने महागठबंधन के इस चुनावी वादे को पूरी तरह अव्यावहारिक बताया।
-
Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी -
West Bengal Polls 2026: 'स्टूडेंट बनना चाहता हूं', क्यों भाजपा में शामिल हुए Leander Paes? -
Bengal: बर्तन-झाड़ू करने वाली उम्मीदवार! कौन हैं कलिता माझी, BJP से लड़ रहीं चुनाव, मोदी भी करते हैं तारीफ! -
Gujarat By-Election 2026: उमरेठ सीट से हर्षदभाई गोविंदभाई परमार मैदान में, क्या है BJP का दांव? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई












Click it and Unblock the Notifications