Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LSG vs DC Weather Report: लखनऊ में आज बरसेंगे रन या बारिश? मैच से पहले सामने आई वेदर रिपोर्ट

LSG vs DC Weather Lucknow: आईपीएल 2026 का रोमांच आज नवाबों के शहर लखनऊ पहुंच चुका है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने घर अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की मेजबानी करने के लिए तैयार है। लेकिन फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या आज इंद्रदेव मैच में खलल डालेंगे?

हालांकि आईपीएल में अब तक बारिश का खलल देखने को नहीं मिला है लेकिन लेकिन करवट बदलता रहा है। उत्तर भारत में कई जगहों पर बारिश देखने को मिली है। उसे देखते हुए आज लखनऊ का वेदर अपडेट जानना जरूरी हो जाता है।

LSG vs DC Weather

LSG vs DC Weather: क्या बारिश का है साया?

लखनऊ के मौसम विभाग और लाइव वेदर रिपोर्ट्स के अनुसार, आज शाम आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। शाम के समय तापमान 28°C से 32°C के बीच रहने की उम्मीद है। उमस 45% के आसपास रहेगी, जो खिलाड़ियों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

बारिश की संभावना: राहत की बात यह है कि मैच के दौरान बारिश की संभावना केवल 5-10% है। यानी फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।

ओस: लखनऊ में शाम 8:30 बजे के बाद ओस गिरने की काफी संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

लेखक की राय: इकाना की शाम हमेशा से गेंदबाजों के लिए थोड़ी मददगार रही है, लेकिन अगर ओस गिरती है, तो स्पिनर्स के लिए गेंद को ग्रिप करना मुश्किल हो जाएगा। दिल्ली और लखनऊ दोनों टीमों के कप्तान टॉस पर जरूर निर्भर रहेंगे।

पिच और स्टेडियम को लेकर अहम जानकारी

विववण आंकड़े/जानकारी
औसत पहली पारी का स्कोर
165 - 175 रन
पिच का स्वभाव धीमी गति के गेंदबाजों (Spinners) को मदद
बाउंड्री साइज काफी बड़ी (बड़े हिट्स के लिए ताकत चाहिए)
टॉस का महत्व टॉस जीतो, पहले गेंदबाजी चुनो

LSG vs DC: हेड-टू-हेड और रोमांच

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें DC ने 4-3 की मामूली बढ़त बना रखी है। हाल के मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जहां उन्होंने LSG के खिलाफ अपने पिछले 5 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+