Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC

Vande Bharat Express Passenger Ayushi Singh Lips Photos Viral: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, खासकर वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन में, तो आप उम्मीद करते हैं कि सब कुछ सेफ और आरामदायक होगा। लेकिन हाल ही में रांची की रहने वाली आयुषी का एक अनुभव सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

आयुषी ने दावा किया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) में सफर के दौरान खाना खाने के बाद उन्हें भयानक एलर्जी हो गई। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि उनके दो साल के बेटे को भी खाने के बाद दस्त की समस्या हो गई। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या प्रीमियम ट्रेनों में मिलने वाला खाना पूरी तरह सेफ है। IRCTC ने भी इस पर जवाब दिया है, लेकिन वो जवाब और भी ज्यादा चौंकाने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं आखिर कैसे क्या हुआ...

who-is-ayushi-singh-vande-bharat-express

Who Is Ayushi Singh: आयुषी सिंह कौन हैं?

आयुषी सिंह रांची की रहने वाली हैं। वो एक मां हैं, उनके 2 साल के बेटे के साथ वो 27 मार्च 2026 को वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22500, BSB-DGHR) की यात्रा कर रही थीं। कोच E1 में सफर के दौरान उन्होंने ट्रेन में परोसा गया भोजन खाया। बस इतना ही काफी था।

आयुषी के मुताबिक, उन्होंने 27 मार्च को ट्रेन नंबर 22500 में कोच E1 में यात्रा की थी। सफर के दौरान उन्होंने जो खाना खाया, उसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने अपनी हालत को काफी गंभीर बताया और कहा कि यह एलर्जी जानलेवा भी हो सकती थी। अपने दावे को मजबूत करने के लिए आयुषी ने X (पहले Twitter) पर अपनी तस्वीरें और रांची के मां राम प्यारी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल (Maa Ram Pyari Superspeciality Hospital) की मेडिकल पर्ची भी शेयर की। इन तस्वीरों में उनके होंठ सूजे हुए नजर आए, जिससे उनकी हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

आयुषी ने सिर्फ खाने की क्वालिटी पर ही सवाल नहीं उठाए, बल्कि ट्रेन स्टाफ के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि शिकायत करने के बावजूद स्टाफ ने सही तरीके से प्रतिक्रिया नहीं दी, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। एक और अहम बात जो उन्होंने बताई, वो यह थी कि ट्रेन में जो पानी दिया गया, उसका स्वाद भी अलग था। इससे उन्हें साफ-सफाई और सेफटी सिस्टम को लेकर और ज्यादा चिंता होने लगी। एक और अपडेट में उन्होंने लिखा कि वंदे भारत एक्सप्रेस में सबसे घटिया गुणवत्ता का भोजन परोसा गया। शिकायतों पर स्टाफ का रवैया बेहद खराब था।

Vande Bharat Food Issue: IRCTC का जवाब आया, वो चौंकाने वाला था

आयुषी की पोस्ट पर IRCTC ने खुद रिप्लाई किया। उनका आधिकारिक जवाब कुछ यूं था कि ट्रेन संख्या 22500 बीएसबी-डीजीएचआर वंदे भारत एक्सप्रेस (कोच E1) में 27.03.2026 को दोपहर के भोजन की जांच की गई और वह संतोषजनक पाया गया। उस दिन भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता या सुरक्षा के संबंध में कोई अन्य शिकायत प्राप्त नहीं हुई। यानी IRCTC का कहना है कि सब कुछ ठीक था, सिर्फ आयुषी को ही समस्या हुई।

Vande Bharat Food Controversy: वंदे भारत की सच्चाई

वंदे भारत को देश की सबसे आधुनिक, तेज और लग्जरी ट्रेन बताया जाता है। एयरपोर्ट जैसी सीटें, Wi-Fi, खूबसूरत डिजाइन है। लेकिन खानपान को लेकर यात्रियों की शिकायतें समय-समय पर आती रहती हैं। इस मामले ने एक बार फिर सवाल उठाया है:

  • क्या प्रीमियम ट्रेनों में खाद्य सुरक्षा के मानक सख्ती से लागू हो रहे हैं?
  • क्या हर कोच में एक जैसा क्वालिटी कंट्रोल होता है?
  • क्या शिकायत करने वाले यात्री को तुरंत सुनवाई मिलनी चाहिए?

IRCTC कह रहा है कि उस दिन कोई और शिकायत नहीं आई, लेकिन आयुषी की पोस्ट और मेडिकल दस्तावेज इस बात की पुष्टि करते हैं कि उनके परिवार को बहुत तकलीफ हुई। यह घटना सिर्फ एक यात्री की शिकायत नहीं है। यह उन हजारों यात्रियों की आवाज है जो प्रीमियम ट्रेन में भी बेसिक चीज सुरक्षित और स्वादिष्ट खाना की उम्मीद करते हैं। अभी तक रेल मंत्रालय या IRCTC की ओर से कोई आगे की जांच की खबर नहीं आई है। आयुषी सिंह की पोस्ट अभी भी वायरल हो रही है और लोग अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। क्या आपने भी वंदे भारत में खाने को लेकर कोई समस्या महसूस की है? कमेंट में जरूर बताएं।

कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+