Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP School Timing: यूपी के सरकारी स्कूलों में बदला पढ़ाई का समय! अब कितने बजे होगी छुट्टी! क्या है नई टाइमिंग?

UP Primary School Timings Reduced: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के समय में कटौती करने का निर्णय लिया है। अब नए सेशन से प्राइमरी स्कूल गर्मियों में केवल 5 घंटे ही खुलेंगे। कोरोना काल के बाद पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए जो अतिरिक्त घंटा जोड़ा गया था, उसे अब वापस लेने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है।

यूपी में कोरोना महामारी से पहले गर्मियों में स्कूल केवल 5 घंटे खुलते थे। हालांकि, लॉकडाउन के कारण बच्चों का कोर्स पिछड़ गया था, जिसकी भरपाई के लिए साल 2022 में सरकार ने जाड़ा और गर्मी दोनों सीजन में स्कूल का समय बढ़ाकर 6 घंटे (दोपहर 2 बजे तक) कर दिया था। इस बीच प्रचंड गर्मी और दोपहर 2 बजे की तपती धूप में बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए अभिभावकों ने समय घटाने की मांग की थी, जिसे अब सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

UP Primary School Timing
UP 10th-12th Result: यूपी बोर्ड की कॉपी चेकिंग पर आ गया लेटेस्ट अपडेट, अप्रैल के इस सप्ताह में आएगा रिजल्ट
UP 10th-12th Result: यूपी बोर्ड की कॉपी चेकिंग पर आ गया लेटेस्ट अपडेट, अप्रैल के इस सप्ताह में आएगा रिजल्ट

RTE नियमों के तहत तय होगा नया टाइम टेबल

शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के मुताबिक, सर्दियों में 6 घंटे और गर्मियों में 5 घंटे स्कूल संचालित करने का प्रावधान है। इसी आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग अब पुरानी व्यवस्था को बहाल करने की तैयारी कर रहा है। संभावना है कि स्कूलों का नया समय सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 बजे या सुबह 8:00 से दोपहर 1:00 बजे तक तय किया जाएगा। विभाग में इसकी आधिकारिक घोषणा को लेकर कवायद तेज हो गई है।

Election 2026

2015 से अब तक: कब-कितना रहा स्कूल का समय?

  • साल 2015 तक की स्थिति: साल 2015 तक उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गर्मियों के दौरान पढ़ाई का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित था। इस दौरान बच्चे कुल 5 घंटे स्कूल में बिताते थे।
  • साल 2016 में हुआ बदलाव: साल 2016 में शासन ने समय में थोड़ा परिवर्तन किया। स्कूलों के खुलने का समय सुबह 8:00 बजे कर दिया गया और छुट्टी दोपहर 1:00 बजे होने लगी। हालांकि, इस बदलाव के बाद भी स्कूल की कुल अवधि 5 घंटे ही बनी रही।
  • साल 2022 और कोरोना काल का असर: कोरोना महामारी के बाद जब स्कूल दोबारा खुले, तो पाठ्यक्रम (सिलेबस) को समय पर पूरा करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया। साल 2022 में स्कूल का समय सुबह 8:00 से बढ़ाकर दोपहर 2:00 बजे तक कर दिया गया। यानी गर्मियों में भी बच्चों को 6 घंटे स्कूल में रुकना पड़ रहा था, जो व्यवस्था वर्तमान तक लागू है।
  • आगामी सेशन 2026 के लिए प्रस्तावित बदलाव: अत्यधिक गर्मी और लू के चलते बच्चों के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए अब सरकार फिर से पुरानी व्यवस्था पर लौटने की तैयारी कर रही है। नए प्रस्ताव के तहत स्कूल फिर से केवल 5 घंटे ही खुलेंगे, जिसमें छुट्टी का समय दोपहर 12:00 या 1:00 बजे (शुरुआती समय के आधार पर) तय किया जा सकता है।

VIDEO: एक दमदार शॉट और कुछ सेकंड में थम गईं सांसें! LIVE मैच में बैडमिंटन खिलाड़ी की मौतUP

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+