भागलपुर: पटाखे बनाने के दौरान घर में हुआ विस्फोट, चली गई एक बच्चे समेत 7 लोगों की जान
भागलपुर, 04 मार्च: दर्दनाक खबर बिहार के भागलपुर जिले से सामने आई है। यहां एक घर में पटाखे बनाने के दौरान विस्फोट हो गया। जिस घर में ये विस्फोट हुआ वो घर पूरी तरह से जमींदोज हो गया। तो वहीं, इस हादसे में एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए है। बता दें कि इस धमाके की आवाज शहर में काफी दूर तक सुनी गई। तो वहीं, आसपास की जमीन तक हिल गई और 2-3 घरों को नुकसान भी हुआ है। इधर धमाके की खबर मिलते ही डीआईडी और एसएसपी के साथ भारी तादाद में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और बचाव-राहत का काम शुरू कर दिया गया।
Recommended Video

ये विस्फोट भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक यतीमखाना के पास हुआ है। बता दें, गुरुवार 03 मार्च की रात जब लोग नींद में जाने की तैयारी में थे कि तभी भागलपुर के शहरी इलाके में एक तेज धमाका हुआ और लोग भयभीत हो गए। धमाका इतना तगड़ा था था कि इमारत पूरी तरह से मिट्टी में मिल गई। इतना ही नहीं आस-पास के दो और घर तक जमींदोज हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि अलग-बगल के घरों में सो रहे लोग तक जख्मी हो गए। यहां तक कि तबाह हुए मकान के टुकड़े 250 मीटर से भी ज्यादा दूरी तक जाकर गिरे।
घर में विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही तातारपुर थाना पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने तुरंत जेसीबी की मदद से मलवे को हटाने का काम शुरू किया और मलवे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। इस बारे में जानकारी देते हुए भागलपुर के ज़िलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि इस हादसे में अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने बताया कि "इस घटना से 2-3 घरों को नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि पूरा परिवार पटाखे बनाने का काम करता था, जांच जारी है।'
धमाके की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी आवाज से करीब दो किलोमीटर तक का पूरा इलाका दहल गया और इसकी गूंज 4 किलोमीटर तक सुनाई दी थी। धमाके की वजह से कई मकानों में लगे खिड़की के कांच टूटकर सड़क पर बिखर गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस धमाके की चपेट में आकर स्थानीय निवासी गणेश मंडल की मौत हो गई लेकिन उनकी बेटी पिंकी बाल-बाल बच गई। पिंकी ने बताया कि वो 9 बजे ही कोलकाता से आई थी और सबलोग खाने के बाद आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज हुआ और पूरा घर गिर गया।
जिस रुम में पिंकी के पिता गणेश सोए थे वो पूरी तरह से तबाह हो गया और उसी के मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई। घर की एक बुजुर्ग महिला की भी धमाके की चपेट में आकर मौत हुई है। डीएम सुब्रत कुमार सेन के मुताबिक, बारीकी से मामले की जांच की जा रही है। मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने बताया कि भागलपुर की घटना में 7 लोग की मृत्यु हो गई है और 11 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। अभी भी घटनास्थल पर मलबा हटाया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया घटना पर दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के भागलपुर में धमाके से हुई जनहानि की खबर पीड़ा देने वाली है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। घटना से जु़ड़े हालातों पर सीएम नीतीश कुमार से भी बात हुई। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है, पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।
-
Nitish Kumar New House: नीतीश कुमार का नया पता होगा 7 सर्कुलर रोड, बनेंगे लालू-राबड़ी के पड़ोसी -
Nitish Kumar: राज्यसभा में शुरू हुई सुशासन बाबू की नई पारी, 5 दशक, 10 बार CM की शपथ, नीतीश कुमार का सफरनामा -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी!












Click it and Unblock the Notifications