Nitish Kumar New House: नीतीश कुमार का नया पता होगा 7 सर्कुलर रोड, बनेंगे लालू-राबड़ी के पड़ोसी

Nitish Kumar New House: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की अटकलों के बीच नीतीश कुमार के नए आवास को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। मुख्यमंत्री पद से संभावित इस्तीफे के बीच उनका नया ठिकाना लगभग तैयार हो चुका है। राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं। ऐसे में उनके रहने के लिए पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड का बंगला तैयार किया जा रहा है। यह आवास अब उनका नया आधिकारिक निवास होगा।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आवास से सामान धीरे-धीरे इस नए बंगले में शिफ्ट किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नीतीश कुमार के आने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। फिलहाल बंगले में मरम्मत और साज-सज्जा का काम अंतिम चरण में है।

Nitish Kumar New House

7 Circular Road के बंगले से पुराना नाता है नीतीश का

दिलचस्प बात यह है कि 7 सर्कुलर रोड स्थित इस बंगले से नीतीश कुमार का पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ा था, तब वह इसी आवास में रहने आए थे। अब एक बार फिर यह बंगला उनके लिए तैयार किया जा रहा है। यह आवास पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के 10 सर्कुलर रोड स्थित निवास के पास स्थित है। इससे यह क्षेत्र राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Nitish Kumar New House: सीएम आवास में चल रही पैकिंग

करीब 20 वर्षों से मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग स्थित आधिकारिक आवास में रह रहे हैं। उनके पद छोड़ने के बाद यह आवास नए मुख्यमंत्री को आवंटित किया जाएगा। इसी वजह से 7 सर्कुलर रोड को जल्द से जल्द तैयार करने का काम तेजी से किया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं के तहत इस आवास में पीएनजी गैस पाइपलाइन कनेक्शन भी लगाया जा रहा है। बिहार की राजनीति में संभावित नेतृत्व परिवर्तन के बीच जहां नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा तेज है, वहीं नीतीश कुमार के नए आवास की तैयारियां भी सुर्खियों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+