Delhi Power Cut: 12 अप्रैल को वीकेंड पर दिल्ली के इन पॉश इलाकों में बिजली कटौती, चेक करें BRPL की लिस्ट
Delhi Power Cut: रविवार यानी संडे हफ्ते का वो दिन जब हर कोई देर तक सोने और आराम करने की प्लानिंग करता है। लेकिन अगर आप 12 अप्रैल को घर पर आराम करने या जरूरी काम निपटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है।
दिल्ली के कुछ इलाकों में इस दिन कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी BRPL ने मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन के चलते यह शेड्यूल जारी किया है।

हालांकि ये कटौती ज्यादा लंबी नहीं है, लेकिन वीकेंड होने की वजह से इसका असर ज्यादा लोगों पर पड़ सकता है-खासतौर पर उन लोगों पर जो रविवार को घर से काम या आराम करते हैं।
BRPL Power Cut Schedule: कहां-कहां और कब होगी बिजली कटौती?
जारी शेड्यूल के अनुसार, खानपुर, जनकपुरी और मोहन गार्डन के कुछ हिस्सों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
खानपुर इलाके के देवली संगम विहार (ब्लॉक L) में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। यहां HVDS सिस्टम की मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।
वहीं, जनकपुरी के अशोक नगर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान लोकल नेटवर्क को अपग्रेड किया जाएगा, जिससे आगे बिजली सप्लाई बेहतर हो सके।
इसके अलावा, मोहन गार्डन के हस्तसाल स्थित जैलदार एन्क्लेव (ब्लॉक K-6) में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। यहां ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस की जाएगी।
Power Cut Schedule Reason: क्यों जरूरी है यह शटडाउन?
BRPL के अनुसार, यह मेंटेनेंस कार्य बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। इससे न केवल नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि भविष्य में अचानक बिजली गुल होने जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी।
Power Cut होने पर वीकेंड में ऐसे करें तैयारी
चूंकि यह कटौती रविवार को हो रही है, ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे पहले से तैयारी कर लें। जरूरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज रखें, पानी और गर्मी से राहत के इंतजाम पहले कर लें और अपने जरूरी काम कटौती के समय से पहले निपटा लें।
12 अप्रैल को दिल्ली के कुछ इलाकों में कुछ घंटों की बिजली कटौती जरूर होगी, लेकिन यह अस्थायी परेशानी लंबे समय में बेहतर और निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए है। BRPL ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है, ताकि मेंटेनेंस कार्य समय पर पूरा किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications